📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार

📅 30 December 2021, 11:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार
कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) 30 दिसंबर 2021 को लेकर अपशब्द बोलने वाले कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस ने कालीचरण को मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार किया है. काली जुबान वाले कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक केस दर्ज हो चुके हैं. महाराष्ट्र पुलिस काफी दिनों से कालीचरण की तलाश में थी. पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद से कालीचरण गेस्ट हाउस में छिपा था.

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और NCP नेता जितेंद्र आहवाड़ ने कालीचरण महाराज के खिलाफ ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. खुद को कालीपुत्र बताने वाले कालीचरण ने रायपुर धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपशब्द कहे थे. इसके बाद 27 दिसंबर 2021 देर रात कालीचरण ने अपने यूट्यूब चैनल में 8 मिनट 51 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में कालीचरण ने कहा था कि उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं कि उसने गांधी के लिए अपशब्द कहे. बल्कि एक बार फिर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आरोप लगाए हैं. उसने सरदार पटेल के बजाय नेहरू को प्रधामंत्री बनने पर सवाल उठाया है. इतना ही नहीं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं वंशवाद का जनक बोला गया है.

वीडियो में कालीचरण ने कहा है, ‘‘गांधी के बारे में अपशब्द बोलने के लिए मेरे खिलाफ प्राथमिकी हुई है. मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है. मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हैं... यदि सच बोलने की सजा मृत्यु है तो वह स्वीकार है." कालीचरण ने धर्म संसद में गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की सराहना करने के साथ ही अन्य कई आपत्तिजनक बातें भी कही थीं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें