📅 Tuesday, 03 November 2026 | 10:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

किसान का बेटा राधेश ठकराला बना डिप्टी रेंजर : वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी बधाई

📅 21 February 2024, 11:09 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किसान का बेटा राधेश ठकराला बना डिप्टी रेंजर : वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी बधाई
किसान का बेटा राधेश ठकराला बना डिप्टी रेंजर : वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने दी बधाई

जितेन्द्र वाणी

अलीराजपुर : सोंडवा विकासखंड के छकना की माल के युवा का वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर चयन हुआ है. युवा राधेश ठकराला के चयन पर उनके गांव में जहां खुशियां मनाई गई.

वही राधेश ठकराला के डिप्टी रेंजर बनने पर मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर राधेस को बधाई दी और कहां की उन्हें वन विभाग में सेवा का मौका मिला है. वह मन लगाकर विभागीय कार्य करें और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बने. ताकि इस क्षेत्र के अन्य युवा भी वन विभाग सहित अन्य विभागीय सेवाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र व घर परिवार का नाम रोशन करें.

ज्ञात हो की युवक का एक भाई जर्मनी में इंजीनियर है, जबकि युवक का लालन-पालन गरीब किसान परिवार में हुआ है. इस दौरान जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान, पूर्व सरपंच राकेश सोलंकी, युवा नेता दिलीप चौहान सहित अन्य जन उपस्थित थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें