देवास में युवक-युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत
देवास. करनावद क्षेत्र के हीरापुर निवासी युवक व युवती ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद इनको अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
देवास जिले के करनावद क्षेत्र के हीरापुर में बुधवार को एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भरत डोडवे और कविता हीरापुर में एक ही गली में रहते थे। बुधवार को दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अंचल के करनावद क्षेत्र के हीरापुर निवासी युवक व युवती ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद इनको अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार करनावद के वार्ड क्रमांक-12 के अंतर्गत हीरापुर में एक ही गली में रहने वाले युवक भरत पुत्र जितेंद्र डोडवे व युवती कविता ने राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच नए एक्सप्रेस-वे पर फ्लायओवर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी इनके स्वजन को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। कविता के स्वजन उसे गंभीर हालत में हाटपीपल्या ले गए, वहीं भरत को उसके स्वजन ने खुड़ैल क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। हाटपीपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया बुधवार को दुलीचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी बेटी कविता कॉलेज जाने का बोलकर गई थी। बाद में उसने एक्सप्रेस वे पर फ्लायओवर के पास जहर लिया जिससे तबीयत बिगड़ गई। इसके साथ एक लड़के ने भी जहर खाया है।
थाना प्रभारी के अनुसार कविता को स्वजन हाटपीपल्या में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बाद में वहां से चापड़ा ले जाया जहां कविता ने दम तोड़ दिया। शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या में कविता का पीएम करवाकर शव स्वजन के सुपुर्द किया गया।
उधर खुड़ैल क्षेत्र में निजी अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भरत ने भी दम तोड़ दिया, हालांकि देरशाम तक शव स्वजन के सुपर्द नहीं किया गया था। युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता