📅 Thursday, 29 October 2026 | 10:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,812.02 ▲ +565.99 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,855.85 ▲ +157.00 (+0.69%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹198,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

ADM से सम्मानित शिवसेना पार्टी की महिला प्रदेश प्रमुख निकली सेक्स रैकेट की सरगना, एक कार्यक्रम में दिया था भाषण- महिला सुरक्षित नहीं दरिंदों का हो रही शिकार....

📅 08 November 2021, 08:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ADM से सम्मानित शिवसेना पार्टी की महिला प्रदेश प्रमुख निकली सेक्स रैकेट की सरगना, एक कार्यक्रम में दिया था भाषण- महिला सुरक्षित नहीं दरिंदों का हो रही शिकार....
ADM से सम्मानित शिवसेना पार्टी की महिला प्रदेश प्रमुख निकली सेक्स रैकेट की सरगना, एक कार्यक्रम में दिया था भाषण- महिला सुरक्षित नहीं दरिंदों का हो रही शिकार....

सीहोर के बस स्टैंड के पास शिवसेना की महिला नेता के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को अरेस्ट किया है। सभी लड़कियां भोपाल की हैं। पुलिस ने देर रात जब मकान में रेड की तो वहां तीन कमरों में टीवी, नशे और अय्याशी के सारे इंतजाम मिले। सरगना को सीहोर में तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

पकड़ी गई सरगना अनुपमा तिवारी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को समाजसेवी और शिव सेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखे हुए है। वह कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। अनुपमा 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। इसमें उसे बुरी तरह हार मिली थी। सिर्फ 694 वोट मिले थे। वह मध्यप्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। सरगना साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है। एक कार्यक्रम में अनुपमा ने कहा था- आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियां वहशी दरिंदों का शिकार हो रही हैं।

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

यह भी पढ़े : Jan Dhan Bank Account Balance Check : इस नंबर पर मिसकॉल दे कर जान सकते है अपने अकाउंट का बैलेंस

भोपाल से बुलाती थी लड़कियां

पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ (भोपाल) से बुलाई गईं थी। महिला मैनेजर इंदुलता के जरिए लड़कियां मकान पर आती थीं। हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे। अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली है। सीहोर में ससुराल है। वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है। वहां वह डेढ़ साल रही। पति का 2018 में निधन हो चुका है। एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि अनुपमा तिवारी के घर देह व्यापार पकड़ा गया है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए जब्त किए हैं। दो कारें भी जब्त की हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें