📅 Saturday, 31 October 2026 | 10:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
जोधपुर

JODHPUR : सास के तानों से तंग आकर बहू ने बेरहमी से सास को पीटा, मौके पर हुई मौत

📅 08 September 2021, 08:54 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
JODHPUR : सास के तानों से तंग आकर बहू ने बेरहमी से सास को पीटा, मौके पर हुई मौत
JODHPUR : सास के तानों से तंग आकर बहू ने बेरहमी से सास को पीटा, मौके पर हुई मौत

सास के तानों से तंग आकर एक बहू ने अपनी सास को डंडे व फावड़े से इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे जब घर आए तो दादी की हालात देख पुलिस को सूचना दी । लूणी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। हालांकि बहू को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लूणी थाना इलाके के उतेसर गांव में 60 वर्षीय सास के सिर पर फावड़े के डंडे से चेहरे व सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बाबू देवी घर में अकेली थीं, परिवार के बाकी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। बाबू देवी कपड़े धो रही थीं, तब बहू रेखा वहां आई और आते ही फावड़े के डंडे से बाबू देवी के चेहरे व पर वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इसके बाद जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो दादी मृत हालत में मिली।

रेखा की शादी ढाई साल पहले पटवारी रमेश के साथ हुई थी। रमेश धुंधाड़ा गांव में कार्यरत है। पिछले सात माह से पारिवारिक कारणों के चलते वो पति से अलग रह रहीं थी। मंगलवार देर शाम रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूणी थाने के सब इंस्पेक्टर शिव सिंह ने बताया कि उतेसर गांव की रहने वाली बाबू देवी पत्नी गणपतराम जाट की हत्या उनकी बहू रेखा पत्नी रमेश ने कर वारदात स्थल पर हथौड़ी व कुल्हाड़ी भी मिले हैं। सास की हत्या करने वाली बहू ने फावड़े के डंडे से सिर व चेहरे पर अनगिनत वार किए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस हथियार से की गई थी।

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

लोगों ने बहू को पकड़ा, मारपीट की कोशिश भी की

जानकारी अनुसार सास की हत्या के बाद बहू को आसपास के लोगों ने देख लिया। उसे पकड़ा तो मारपीट करने की भी कोशिश की गई। लेकिन समय रहते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और रेखा को गिरफ्तार कर लिया। ढाई साल से बहू रेखा अकेले रहती थी। उसका पति अलग रहता व सास अन्य बेटों के साथ रहती थी। एक ही ढाणी में अलग मकान में रेखा रह रही थी। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन ऐसा क्या हुआ जिस पर रेखा इतना आवेश में आ गई यह उससे पूछताछ के दौरान सामने आएगा फिलहाल सास बाबू देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें