10वीं पास के लिए सेंट्रल रेलवे में निकली वैकेंसी : नेवी में जाने का मौका, 91 हजार तक मिलेगी सैलरी, फटाफट जाने
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। अंडमान और निकोबार कमांड की ओर से नेवी में 362 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्शन होने पर 18 हजार से 56,900 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2023 है।
सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2409 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वैकेंसी निकाली है। इसके तहत देशभर में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 34 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार तक हर महीने सैलरी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CPSC) की ओर से ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के 15 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 28,700 रुपए से 91,300 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 सितंबर, 2023 है। पदों की संख्या तय नहीं की है। रिक्त पद भरे जाने हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया : 1703 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका : 11 दिसम्बर तक राजकॉप सिटीजन ऐप से करें आवेदन
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5