Sarkari Jobs Result 2022 : 10 वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां
arkari Jobs Result 2022 : सरकारी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली भर्तियों की जानकारी यहां दी जा रही है. इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं. किस विभाग में निकली है भर्ती, कब और कहां करना है आवेदन, यहां पूरी जानकारी मिलेगी.
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियों की बात करें तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी और राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती निकाली है. आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल और स्टेनोग्राफर की भर्ती निकाली है. जबकि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है.
आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल और एएसआई की वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) की भर्ती निकाली है.
आईटीबीपी भर्ती 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 8 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 7 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट : recruitment.itbpolice.nic.in
कुल वैकेंसी- 286
12वीं हैं पास तो ITBP में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
आरपीएससी ने निकाली 12वीं पास के लिए भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों (RPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए 12वीं पास से आवेदन मांगे गए हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि- 19 जून 2022
आवेदन की वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in
कुल पद- 24
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट