📅 Sunday, 15 November 2026 | 01:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नौकरी

खुशखबरी : कर्मचारियों की लगी बम्पर लॉटरी, मिलेगा 42 फीसदी DA, 3 महीने का एरियर, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

📅 17 April 2023, 11:46 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : कर्मचारियों की लगी बम्पर लॉटरी, मिलेगा 42 फीसदी DA, 3 महीने का एरियर, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी
खुशखबरी : कर्मचारियों की लगी बम्पर लॉटरी, मिलेगा 42 फीसदी DA, 3 महीने का एरियर, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

सरकार की तरफ से मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की थी। अब वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा भी पक्का कर दिया गया है। अब इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए (DA) मिलेगा।

सरकार ने पहली छमाही जनवरी से जून 2023 के लिए डीए (DA) और डीआर (DR) में 4 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। डीए में ये इजाफा 1 जनवरी से की गई है।

DA बढ़ने से लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

डीए के बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इसके बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। डीए (DA) में यह इजाफा 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार किया गया है।  बढ़ोतरी के बाद सरकार पर करीब 12,815 करोड़ रुपये का सालाना वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

राज्य सरकारों ने भी DA में की बढ़ोतरी

देखा जाए तो असम, राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों ने भी DA में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। वहीं इन सबके आलावा गोवा सरकार ने भी डीए  और डीआर में बढ़ोतरी की है। गोवा सरकार ने कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी कर दिया है। अब डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। यह इजाफा 1 जनवरी से लागू होगा और इसका भुगतान अप्रैल में किया जाएगा।

अब कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद देखते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। उदाहरण के लिए किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है। अब 38 फीसदी के हिसाब से देखें तो DA 6,840 रुपये होगा। वहीं 42 फीसदी के हिसाब से देखें तो ये 7,560 रुपये होगा। इस हिसाब से देखें तो करीब सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें