📅 Saturday, 05 September 2026 | 07:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 22°C (बारिश)
नौकरी

Bank jobs : बैंक में निकली पीओ और जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की वैकेंसी

📅 10 December 2024, 12:26 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bank jobs : बैंक में निकली पीओ और जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की वैकेंसी
Bank jobs : बैंक में निकली पीओ और जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की वैकेंसी

Bank Jobs : बैंक में अच्छे पद पर बढ़िया नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बॉम्बे मर्केटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BMC) में भर्ती निकली है। बीएमसी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (JEA) और प्रोबेशनिरी ऑफिसर (PO) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आईबीपीएस (IBPS)की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2024 है। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

BMC Bank Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स

जो कैंडिडेट्स बैंक में ऑफिसर लेवल की जॉब करना चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया मौका है। किस पद के लिए कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं? इसकी डिटेल्स टेबल से देख सकते हैं।

योग्यता : Bank PO Qualification

बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। इन पदों पर फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आयुसीमा की बात करें तो बीएमसी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। ये पद गुजरात और महाराष्ट्र में भरे जाने हैं।

पद का नाम                                    वैकेंसी

1. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)                 60

2. जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (JEA)       75

3. कुल                                                135

आवेदन शुरू करें

  • बीएमसी की इस भर्ती में कैंडिडेट्स नीचे बताए तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
  • सबसे पहले बीएमसी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bmcbankltd.com पर पहुंचें।
  • इसके बाद वैकेंसी सेक्शन में पीओ और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब आप IBPS के ऑनलाइन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां यूजर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करके यूजर आईडी और पासवर्ड जरनेट करें।
  • लॉगइन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई पूरी डिटेल्स सही से भर दें।
  • डेक्लेरेशन, सिग्नेचर, फोटोग्राफ और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंटस सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
  • इस बैंक भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएमसी (BMC)की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें