📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
जयपुर

राजस्थान में ओमीक्रॉन का ब्लास्ट : जारी हुई नई गाइडलाइन : क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद पढ़े

📅 29 December 2021, 11:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान में ओमीक्रॉन का ब्लास्ट : जारी हुई नई गाइडलाइन : क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद पढ़े
राजस्थान में ओमीक्रॉन का ब्लास्ट : जारी हुई नई गाइडलाइन : क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद पढ़े

जयपुर : राजस्थान में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने अब इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है. गृह विभाग ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा कि देशभर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आवश्यक पाबंदियां लगाई जा रही है. इसके तहत जहां रात 11 : 00 बजे से सुबह 5 : 00 बजे तक जन अनुशासन नाइट कर्फ्यू पालना का निर्देश दिए गए हैं। वहीं वैक्सीन लगवाने की अनिवार्यता के भी आदेश की निकाल दिए गए हैं. नई गाइडलाइन के अनुसार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर रात 10 : 30 बजे तक ही खुलेंगे.

कार्यक्रमों में सिर्फ 200 लोग शामिल :  गृह विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अब राजस्थान सरकार ने एक बार फिर सांस्कृतिक-राजनैतिक और शादी समारोह जैसे कार्यक्रमों में लोगों को बुलाने की संख्या तय कर दी है. अब किस भी सार्वजनिक कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.

आज भी राजस्थान में ओमीक्रोन ब्लास्ट : गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. आलम यह है कि 30 करोड़ वाले यूपी से भी करीब दुगुने और मध्यप्रदेश से तीन गुना केस राजस्थान में मिल रहे हैं. आज बुधवार को भी राजस्थान में ओमीक्रोन ब्लास्ट हुआ. 29 दिसंबर 2021 को भी ओमिक्रोन के 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और जोधपुर में 1 नया मरीज मिला है. प्रदेश में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 68 हो गई है.

विदेश से लौटने वाले और उनसे संपर्क में आने वाले ज्यादा संक्रमित : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक 2 मरीज दूसरे राज्यों की यात्रा करके लौटे हैं. इनके संपर्क में आने वाले 2 लोगों में भी ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है. एक मरीज पूर्व में संक्रमित मरीज के संपर्क में आया और 10 अन्य व्यक्ति भी ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है.

CM अशोक गहलोत बोले, MP में केस कम, फिर भी सख्ती :  सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों को देखते हुए हमें भी फैसले करने होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्री परिषद और मेडिकल एक्सपर्ट के साथ लाइव मंथन चल रहा है. गहलोत ने कहा कि गृह विभाग आज ही एसओपी और गाइडलाइन जारी करेगा. मध्य प्रदेश में अभी केस उतने नहीं हैं, लेकिन वहां पाबंदियां लगाई गई. मध्य प्रदेश ने कहा है कि पड़ोसी राज्य गुजरात में कोरोना के केस ज्यादा हैं. जब MP कर रहा है, तो हमें भी अब दूसरे राज्यों को देखते हुए कड़ाई वाले फैसले करने हैं. हेल्थ सेक्रेट्री ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बढ़ते मामलों से सीएम को रूबरू करा रहे हैं. ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के केस जिस तरह बढ़ रहा है, उसको लेकर विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं. इससे पूर्व सीएम ने केस को लेकर विस्तृत जानकारी ली है. 5 दिन में तीन गुना तेजी से पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें