📅 Monday, 14 September 2026 | 01:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
जयपुर

NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

📅 13 May 2026, 09:52 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. CBI ने एग्जाम पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को जयपुर से, एक को नासिक से एक को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में 13 मई, 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने इस मामले में पांच आरोपियों को तीन अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही, सीबीआई की तरफ से देशभर में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी की गई है.

सीबीआई ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें से तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया. इन तीन आरोपियों के नाम- मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल हैं. इसके अलावा, महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार और हरियाणा के गुरुग्राम से यश यादव नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक सीबीआई ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है. 

सीबीआई ने 12 मई, 2026 को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. शिकायत में नीट यूजी-2026 परीक्षा के संचालन में अनियमितता और पेपर लीक के आरोप लगाए गए थे. एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स प्रिवेंशन) एक्ट 2024 की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं.

जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए देशभर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया. छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. सीबीआई इस मामले में राजस्थान SOG के साथ भी समन्वय कर रही है, जिसने शुरुआती जांच की थी. एजेंसी तकनीकी और फॉरेंसिक विश्लेषण के जरिए पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सीबीआई का कहना है कि मामले की निष्पक्ष, व्यापक और पेशेवर तरीके से जांच जारी रहेगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें