📅 Thursday, 29 October 2026 | 06:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
निवेश

PAN कार्ड क्या बदल जाएगा आपका...! अब QR कोड में होगी पूरी कुंडली

📅 26 November 2024, 01:02 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PAN कार्ड क्या बदल जाएगा आपका...! अब QR कोड में होगी पूरी कुंडली
PAN कार्ड क्या बदल जाएगा आपका...! अब QR कोड में होगी पूरी कुंडली

नई दिल्ली.

केंद्र सरकार ने सोमवार को 1435 करोड़ रुपए की PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. अब जल्द आपको अपडेटेड पैन कार्ड मिलेगा. नए पैन कार्ड में QR कोड भी होगा. इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. एक तरह से यह प्रोजेक्ट तकनीक आधारित परिवर्तन को सुनिश्चित करेगा. इससे करदाताओं को सेवाओं की पहुंच में आसानी, सेवाओं की त्वरित डिलीवरी, गुणवत्ता में सुधार, डेटा की निरंतरता, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती तथा सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने आयकर विभाग के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी. परियोजना के बारे में बताते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रौद्योगिकी-संचालित करदाता पंजीकरण सेवाओं, पहुंच में आसानी, तेज सेवा वितरण और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. वर्तमान में लगभग 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं। इनमें से 98 प्रतिशत पैन व्यक्तिगत स्तर पर जारी किए गए हैं.

क्या पुराना पैन कार्ड अभी भी काम करेगा?

आगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपको नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है या आपका वर्तमान पैन अमान्य हो जाएगा, तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि आपके मौजूदा पैन नंबर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है. हालांकि, आपको अपग्रेड प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसके बाद आप एक नया पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं.

पेपरलेस और ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

अपडेटेड पैन कार्ड नई सुविधाओं के साथ आएगा, जिसमें क्यूआर कोड भी शामिल है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह अपग्रेड निशुल्क होगा और नया कार्ड सीधे आप तक पहुंचाया जाएगा. मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और डिजिटल बैकबोन को नए तरीके से लाया जाएगा. सरकार का कहना है कि वो इस प्रोजेक्ट के जरिए सामान्य बिजनेस आइडेंटिफायर बनाने की कोशिश करेगी. अपडेशन की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और ऑनलाइन होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें