📅 Saturday, 31 October 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
निवेश

LIC की शानदार स्कीम, सिर्फ 4 साल के निवेश पर मिलेगी 1 करोड़ की मोटी रकम, जानिए कैसे

📅 14 April 2023, 05:45 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LIC की शानदार स्कीम, सिर्फ 4 साल के निवेश पर मिलेगी 1 करोड़ की मोटी रकम, जानिए कैसे
LIC की शानदार स्कीम, सिर्फ 4 साल के निवेश पर मिलेगी 1 करोड़ की मोटी रकम, जानिए कैसे

LIC Policy: भारत जीवन बीमा (LIC) के द्वारा कई सारी पॉलिसी को चलाया जा रहा है। जिसके द्वारा काफी लोग करोड़पति बन रह हैं।  इस पॉलिसी को एलआईसी के द्वारा लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिससे कि देश का सभी वर्ग का व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें।

बहराल हम जिस पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं उससे आप एक प्रीमियम लेकर करोड़ो रुपये जमा कर सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम जीवन शिरोमणि पॉलिसी है। ये पॉलिसी सुरक्षित निवेश के साथ तगड़ा पैसा भी देती है। एलआईसी की ये पॉलिसी नॉन लिंक्ड है। एलआईसी की इस पॉलिसी में आपको 1 करोड रुपये तक का एश्योर्ड सम की गारंटी मिलती है। वहीं समएश्योर्ड भी बीमा कंपनी के द्वारा ग्राहकों को निश्चित तौर पर मिलती है।

LIC Jeevan Shiromani Policy को ग्राहकों को एक साथ ज्यादा कमाई के लिए बनाया गया है। इस पॉलिसी में कई सारी सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे कि अगर किसी पॉलिसी धारक की पॉलिसी मैच्योर होने से पहले ही मौत हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार के लोगों को आर्थिक रुप से मदद मिलती है। ये एक प्रकार का सीमित प्रीमियम मनी बैंक प्लान है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलते रहते हैं इस पॉलिसी के प्रीमियम लेने की आयु 45 साल, 48 साल, 51 साल और 55 साल है।

कितने रुपये तक कर सकते हैं निवेश

जीवन शिरोमणि पॉलिसी में निवेश का आधार 1 करोड़ रुपये हैं। इस पॉलिसी में ग्राहकों को केवल 4 साल के लिए निवेश करना होता है। इसके बाद से पॉलिसी रिटर्न मिलना शुरु हो जाता है। निवेश की गई राशि की बात करें तो ग्राहक हर महीने 94 हजार रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में निवेशक को सरवाइवल यानि कि जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि में पेमेंट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा मैच्योरिटी होने पर भी एकमुस्त राशि प्रदान की जाती है। एलआईसी की ये पॉलिसी किसी बड़ी बीमारी के लिए तगड़ा बीमाकलर प्रदान करती है। जिसके लिए 3 ऑप्शन भी दिए गए हैं।

इस पॉलिसी के लेने के लाभ

इस पॉलिसी के 14 साल होने पर 10 वें और 12 वें साल में 30 फीसदी का समएश्योर्ड मिलता है। 16 साल की पॉलिसी लेने पर 12 वें और 14 वें साल में 35 फीसदी का सम एश्योर्ड मिलता है। 18 साल की पॉलिसी लेने पर 14 वें और 16 वें साल में 40 फीसदी का सम एश्योर्ड मिलता है। 20 साल की पॉलसी लेने पर 16 वें और 18 वें साल में 45 फीसदी का सम एश्योर्ड मिलता है।

जरुरत पड़ने पर पॉलिसी पर ले सकते हैं लोन

जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी की ये पॉलिसी टर्म के समय ग्रहकों को पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन देती है। जो कि कई सारे नियमों और शर्तों के आधार पर मिलता है। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाली ब्याज दर पर मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें