📅 Saturday, 05 September 2026 | 02:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
निवेश

LIC Health Plan : एलआईसी दे रहा फायदे की स्कीम, सिर्फ 2000 रुपये के खर्च पर मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स

📅 16 December 2023, 11:00 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LIC Health Plan : एलआईसी दे रहा फायदे की स्कीम, सिर्फ 2000 रुपये के खर्च पर मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स
LIC Health Plan : एलआईसी दे रहा फायदे की स्कीम, सिर्फ 2000 रुपये के खर्च पर मिलेंगे कई सारे बेनिफिट्स

नई दिल्ली | एलआईसी ने अपने ग्राहकों की जरुरतों की पूरा करने के लिए काफी सारी पॉलिसी को लॉन्च किया है। एलआईसी ने हर वर्ग को ध्यान में रखा है। एलआईसी में निवेश करने से ग्राहकों को काफी तरह के फायदे होते हैं जैसे कि किसी आपात स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना होता है। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करने पर ग्राहकों को किसी भी तरह का नुकसान की अशंका नहीं होती है क्यों कि ये पॉलिसी के क्षेत्र में एक भरोसमंद कंपनी है। एलआईसी की जीवन आरोग्य एक ऐसी पॉलिसी है इसके तहत ग्राहक सिर्फ 2 हजार रुपये के काफी सारे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये प्लान खास तौर पर एक बीमारी को ध्यान में रखकर पेश किया है। हेल्थ आज के समय हर किसी की प्रायोरिटी है।

LIC Jeevan Arogya policy में मिलेंगी ये सुविधाएं

अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी है। हर साल हेल्थ कवर मिलता है। वास्विक चिकित्सा लागत के बावजूद एकमुश्त लाभ मिलता है। नो क्लेम बेनिफिट मिलता है। फ्लेक्सिबल बेनिफिट ऑप्शन मिलता है। फ्लेक्सिबल प्रीमियम पेमेंट का भी ऑप्शन मिलता है।

इस स्कीम के तहत आप इस बात का चुनाव कर सकते हैं कि पहले साल में आपको शुरुआती बेनफिट मिलता है। अगर आप अस्पताल में भर्ती हैं तो ये रकम दी जाएगी।सर्जरी होने की स्थिति में ये राशि शुरुआती डेली बेनिफिट से 100 गुना ज्यादा होगी। इसमें 1 से 4 लाख का बेनिफिट मिलता है। इसमें आयु, लिंग और हेल्थ के हिसाब से कवर दिया जाता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें