📅 Monday, 21 September 2026 | 04:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,906.37 ▲ +611.41 (+0.82%) निफ्टी 50: 23,429.00 ▲ +82.60 (+0.35%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,520 🥈 चांदी (1kg): ₹248,900 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
निवेश

कमाई का शानदार मौका : सरकार के एक फैसले के बाद इस स्टाॅक पर एक्सपर्ट फिदा, आप लगा सकते हैं दांव!

📅 27 February 2022, 10:46 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कमाई का शानदार मौका : सरकार के एक फैसले के बाद इस स्टाॅक पर एक्सपर्ट फिदा, आप लगा सकते हैं दांव!
कमाई का शानदार मौका : सरकार के एक फैसले के बाद इस स्टाॅक पर एक्सपर्ट फिदा, आप लगा सकते हैं दांव!

राकेश झुंझुनवालाका नाम शेयर बाजार में बिग बुल के तौर पे लिया जाता हैं उनका पोर्टफोलियो सभी के लिए एक पथदर्शक रहता हैं और उसीके आधार पर लोग वैल्युएबल स्टॉक चुनते हैं अपने इन्वेस्टमेंट के लिए। आप भी अगर इन्वेस्टमेंट के लिए राकेश झुंझुनवाला का पोर्टफोलियो फॉलो करते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती हैं।

ICICI सिक्योरिटीज ब्रोकरेज हाउस राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियोमें शामिल स्टाॅक VA Tech Wabag Ltd पर बुलिश हैं और इसे BUY रेटिंग दी है। वर्तमान में एनएसई पर कंपनी के शेयर 306.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। औद्योगिक और विदेशी ऑर्डर के बेहतर रिस्पांस के कारण, कंपनी बढ़ी हुई इनपुट लागत के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार करने में सक्षम है। मजबूत ऑर्डरबुक को देखते हुए, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग को ऐड फ्रॉम होल्ड में अपग्रेड किया है और टारगेट प्राइस में 365 रुपये से बढ़ाकर 366 रुपये कर दिया है।

बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, दिसंबर 2021 तिमाही तक दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की इस वाटर ट्रीटमेंट कंपनी में 8.04% हिस्सेदारी है।कंपनी ने औद्योगिक और केंद्र सरकार-केंद्रित परियोजनाओं दोनों के लिए जल उपचार सेगमेंट में एक मजबूत जगह विकसित की है।आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा है की हाल के बजट में जल जीवन मिशनके लिए आवंटन को बढ़ाकर 600 बिलियन रुपये कर दिया गया है, जबकि नमामि गंगा चरण-2 के जल्द ही टेंडर पास होने की उम्मीद है। इसके अलावा जैसे-जैसे ईएसजी मानदंड सख्त होते हैं और पानी से संबंधित परियोजनाओं की मांग बढ़ती है, हमें उम्मीद है कि औद्योगिक ऑर्डर प्रवाह में तेजी आएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें