📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
निवेश

Bitcoin, Dogecoin में गिरावट, Ethereum, SHIB में आई तेजी

📅 17 February 2022, 03:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bitcoin, Dogecoin में गिरावट, Ethereum, SHIB में आई तेजी
Bitcoin, Dogecoin में गिरावट, Ethereum, SHIB में आई तेजी

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों के दौरान 0.08 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.99 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. जबकि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 8.29 फीसदी की गिरावट के साथ 69.62 अरब डॉलर पर आ गया है. जहां डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस 24 घंटों की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के 13.34 फीसदी के साथ 9.29 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. वहीं, स्टेबलक्वॉइन्स उसके 80.55 फीसदी के साथ 56.08 अरब डॉलर पर मौजूद है. बिटक्वॉइन की बाजार में मौजूदगी 0.03 फीसदी गिरकर 41.97 फीसदी पर पहुंच गई है. और मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी आज 44,039.12 डॉलर पर ट्रेड कर रही है.

रुपये की टर्म में, बिटक्वॉइन 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 34,26,961 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. जबकि, Ethereum 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 2,45,505.3 रुपये पर पहुंच गया है.

Cardano, Polkadot में दिखी गिरावट

वहीं, Cardano 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 85.16 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि, Avalanche पिछले 24 घंटों के दौरान 4.56 फीसदी की तेजी के साथ 7,644.04 रुपये पर आ गया है. दूसरी तरफ, Polkadot 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,547.43 रुपये पर पहुंच गया है. Litecoin की बात करें, तो यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों के दौरान 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 9,932.51 रुपये पर पहुंच गया है. Tether 0.1 फीसदी नीचे गिरकर 77.98 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

मीमक्वॉइन SHIB में 1.46 फीसदी की तेजी देखी गई है. जबकि, Dogecoin की कीमतें 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 11.65 रुपये पर ट्रेड कर रही हैं. Terra (LUNA) 0.24 फीसदी के उछाल के साथ 4,385.31 रुपये पर आ गया है.

Solana की बात करें, तो यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में 1.75 फीसदी की तेजी के साथ 7,927.6 रुपये पर पहुंच गई है. XRP की बात करें, इसमें कोई अंतर नहीं आया है और यह 65.30 रुपये पर ट्रेड कर रही है. वहीं, Axie 1.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,995 रुपये पर मौजूद है.

क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन के लिए अभी भारत में कानून नहीं

आपको बता दें कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए लिस्ट किया था. इसे पहले बजट सत्र के लिए भी लिस्ट किया गया था, लेकिन इसे पेश नहीं किया जा सका था, क्योंकि सरकार ने इस पर दोबारा काम करने का फैसला लिया था.

क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ समय में निवेश के तौर पर लोगों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनकर सामने आया है. खास तौर पर, बड़ी संख्या में युवा इसमें पैसा लगा रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें