बर्बरता : इंदौर के राजाबाग कालोनी में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
Indore Crime News : बाणगंगा थाना क्षेत्र की राजाबाग कालोनी में सोमवार रात 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में एक युवक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार दोपहर को परिवारजनों के साथ ही स्थानीय रहवासियों ने छात्र कोटेश्वर का शव रखकर उज्जैन नाके पर चक्काजाम किया। वह हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे है। इस दौरान कई वाहन चालकों से उनकी अभद्रता भी हुई। परिवारजन पुलिस प्रशासन को बुलाने पर अड़े। आधे घंटे बाद भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
क्या है मामला
टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। 18 साल के कोटेश्वर पुत्र बलराम चौरे को स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए थे। देर रात डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि आरोपित महेंद्र योगी, हर्ष योगी, अशोक चौहान, ऋतिक चौहान, अजय पंडित, प्रेमलाल दसोरे और हितेश प्रजापती ने चाकू मारे हैं। कोटेश्वर 11वीं में पढ़ता था।
आरोपितों का लोडिंग वाहन घर के बाहर खड़ा हुआ था। कोटेश्वर उस पर चढ़कर मकान में जा रहा था। इसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोपित हितेश ने कोटेश्वर के हाथ और सीने में चाकू मारा। हार्ट में चोट लगने से कोटेश्वर की मौत हो गई। उसका रिश्ते का भाई कुलदीप घायल हुआ है। रहवासी प्रवीण के मुताबिक कोटेश्वर को वह सबसे पहले निजी अस्पताल लेकर गया था।
डाक्टर ने स्थिति देखते ही कहा कि एमवाय अस्पताल लेकर जाओ। देर रात एमवाय अस्पताल आए तो उसकी मौत हो गई। टीआइ के मुताबिक, आरोपितों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से चाकू भी जब्त कर लिया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश