📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर प्रेस क्लब प्रवेश के लिए अनलाक : आवश्यक नियम

📅 10 June 2020, 04:15 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर प्रेस क्लब प्रवेश के लिए अनलाक : आवश्यक नियम
इंदौर प्रेस क्लब प्रवेश के लिए अनलाक : आवश्यक नियम

1. इंदौर प्रेस क्लब में 10 जून 2020, बुधवार से अनलाक किया जा रहा है। पहले चरण में केवल प्रेस क्लब परिसर में ही सदस्यों का प्रवेश हो पाएगा। प्रेस क्लब के मुख्य भवन में अभी प्रवेश वर्जित रहेगा।

2. जिस किसी भी व्यक्ति को सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण हों तो वह अपनी जवाबदारी का निर्वाहन करते हुए प्रेस क्लब परिसर में स्वयं ही प्रवेश न करें। 

3. प्रेस क्लब में प्रवेश पीछे के गेट से होगा। 

4. प्रेस क्लब का आगे गेट पूरी तरह बंद रहेगा।

5. गेट पर ही सैनेटाइज होकर परिसर में प्रवेश करें।

6. प्रवेश के दौरान स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी। थर्मल गन और ऑक्सीमीटर की व्यवस्था प्रेस क्लब द्वारा की गई है। स्क्रीनिंग के पश्चात ही प्रवेश करें और प्रेस क्लब स्टाफ को सहयोग करें। 5-10 मिनट रुक कर ही स्क्रीनिंग  करवाएं।

7. प्रेस क्लब परिसर में आने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के परिसर में प्रवेश न करें।

8. प्रेस क्लब का समय सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक का रहेगा। इसके पश्चात परिसर में प्रवेश निषेध रहेगा। 

9. प्रेस क्लब क्लब में मौजूदगी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यत: पालन करना होगा। जो बैठक व्यवस्था की गई है उसमें अपनी सुविधा के मुताबिक बदलाव ना करें। 

10. स्वच्छता का ध्यान रखते हुए परिसर में यहां-वहां न थूकें। इसकी सीसीटीवी कैमरे से सतत निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते पाया जाता है तो उस पर 101 रुपए का दण्ड लगेगा। 

11. वॉशरूम का उपयोग करने के बाद स्वयं की स्वच्छता का भी ध्यान रखें और सैनेटाइजर का भी उपयोग करें।

12. प्रेस क्लब के कार्यालय में कार्यालयीन स्टॉफ के अलावा केवल पदाधिकारी ही प्रवेश कर पाएंगे, अन्य व्यक्तियों के लिए प्रवेश निषेध रहेगा। 

13. 15 जून के बाद जरूरी होने पर मुख्य भवन में केवल सदस्य ही प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

14. प्रेस क्लब परिसर में स्थित ऑफिसेस भी न्यूनतम स्टॉफ के साथ सुबह 10 से शाम 04 बजे तक संचालित हो पाएंगे। इन कार्यालयों में न्यूनतम स्टाफ (अधिकतम 2 लोग) ही रहेगा और बाहरी लोगों की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। यहां आने वाले सभी लोगों की रजिस्टर में इंट्री की जाएगी। 

15. प्रेस क्लब में मौजूद रहने वाले सदस्य भी अपनी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। स्वयं का मास्क और ग्लब्स का उपयोग करें और सैनेटाइजर अपने साथ रखें। 

16. प्रेस क्लब के मुख्य भवन के प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजिंग मशीन लगाई जा रही है, सैनेटाइजर से हाथ साफ कर ही प्रवेश करें।

17. पीने के पानी के लिए नया वाटर कूलर लगाया जा रहा है, पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखते हुए उसका उपयोग करें एवं इसके आसपास थूकें नहीं। एहतियात के तौर पर स्वयं की पानी की बाटल अपने साथ लाएं ताकि आप सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। आपकी सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी भी है। 

18. प्रेस क्लब के पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिससे यहां आने वाले सभी लोगों की सतत निगरानी होती रहेगी। आशा है सभी सदस्य स्वस्थ्य की दृष्टि से इन सब बातों का ध्यान रखते हुए सहयोग प्रदान करेंगे। 

अध्यक्ष, इंदौर प्रेस क्लब

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें