इंदौर

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की अनूठी पहल : आज बाबाश्री रिसोर्ट पर 21 युगल बंधेंगे परिणय बंधन में

आयुष पालीवाल, रिषभ बागोरा
विश्व ब्राह्मण समाज संघ की अनूठी पहल : आज बाबाश्री रिसोर्ट पर 21 युगल बंधेंगे परिणय बंधन में
विश्व ब्राह्मण समाज संघ की अनूठी पहल : आज बाबाश्री रिसोर्ट पर 21 युगल बंधेंगे परिणय बंधन में

आयुष पालीवाल, रिषभ बागोरा

सूट और चुनरी बेस मिलते ही दमक उठे चेहरे  : प्रमुख मंदिरों के पुजारी करेंगे कन्यादान

इंदौर. विश्व ब्राह्मण समाज संघ की मेजबानी में आज होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले 21 युगलों को शुक्रवार की शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास एवं वीर अलीजा हनुमान मंदिर के प्रमुख पं. पवनानंद महाराज ने समिति के पदाधिकारियों के साथ सूट एवं चुनरी बेस जैसे नए परिधान भेंट किए।

इस अवसर पर इन सभी युगलों की खुशियां देखने लायक थी। दुल्हनों को चुनरी बेस एवं दूल्हों को सूट भेंट करने के साथ ही विवाह की धूमधाम भी शुरू हो गई। रविवार को सुबह छोटा बांगड़दा रोड स्थित विवाह स्थल बाबाश्री रिसोर्ट पर इस अनूठे ब्याह समारोह की चहल-पहल शुरू हो जाएगी।

इसमें शामिल युगलों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया गया है।  प्रथम चरण में 11 युगलों के परिणय बंधन रविवार को संपन्न होंगे, जबकि 10 अन्य युगलों को गृहस्थी का सामान भेंट किया जाएगा। सुबह इन युगलों की बैंडबाजों सहित शोभायात्रा निकाली गई।

दूल्हे घोड़ी पर और दुल्हनें बग्घियों में सवार रहेंगी। सभी पुजारी एवं संत-विद्वान भी बग्घियों में सवार रहेंगे। परम्परागत रस्मों के निर्वहन के बाद सुबह 11.30 बजे वरमाला एवं दोपहर 12 बजे वैदिक पद्धति से इन युगलों के विवाह संस्कार संपन्न हो जाएंगे। विवाह में सात फेरे तो दाम्पत्य जीवन के लिए और आठवां फेरा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के लिए होगा। सभी युगलों को पौधे भी भेंट किए जाएंगे और वर्षाकाल में 10 पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। कन्यादान की रस्म में सभी प्रमुख पुजारी भी शामिल रहेंगे।

आयोजन समिति के प्रमुख पं. योगेंद्र महंत, संयोजक राजेश बंसल, स्वागताध्यक्ष जगदीश गोयल बाबाश्री, संयोजकद्वय राजेश गर्ग एवं शिव जिंदल की मौजूदगी में शुक्रवार की शाम को विवाह समारोह में शामिल होने वाले  युगलों को आमंत्रित कर जब उन्हें नए सूट एवं चुनरी बेस भेंट किए गए तो उनके चेहरों की दमक और खुशियां देखने लायक थी। इस विवाह समारोह में 11 युगलों के सामूहिक विवाह के अलावा 10 ऐसे युगलों को गृहस्थी चलाने के लिए उपयुक्त सामग्री भी भेंट की जा रही है, जिनके विवाह दूसरे चरण में होंगे।

इन युगलों को सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायजेब-बिछुड़ी, अलमारी, कूलर, गृहस्थी के 21 बर्तन, पलंग, गद्दे, तकिए आदि सामान भी दिया जा रहा है। विवाह स्थल बाबाश्री रिसोर्ट छोटा बांगड़दा पर सुबह से वर-वधू दोनों पक्षों के मेहमानों का आगमन शुरू हो गया था। आयोजन समिति एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से इन सभी युगलों एवं मेहमानों का आत्मीय स्वागत करने के बाद सुबह दूल्हा-दुल्हन की शोभायात्रा बैंडबाजों सहित निकली, जिसमें शहर के तीनों प्रमुख मंदिरों के मुख्य पुजारी एवं अन्य संत-विद्वान बग्घियों में विराजित होकर नवयुगलों को आशीर्वाद देते नजर आएंगे। 

उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर के सभी विधायक, मंत्री एवं सभी प्रमुख समाजों के पदाधिकारी अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। लगभग एक हजार मेहमान इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर अपरान्ह 4 बजे तक आशीर्वाद समारोह एवं युगलों को विदाई के साथ संपन्न होगा। प्रत्येक जोड़े को दस पौधे इस संकल्प के साथ भेंट किए जाएंगे कि वे वृक्ष बनने तक इन पौधों की देखभाल करेंगे। 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News