Saturday, 12 July 2025

इंदौर

गरीबों के राशन में हेराफेरी करने वाले दो आरोपी रासुका में निरूद्ध : जारी किये आदेश

paliwalwani.com
गरीबों के राशन में हेराफेरी करने वाले दो आरोपी रासुका में निरूद्ध : जारी किये आदेश
गरीबों के राशन में हेराफेरी करने वाले दो आरोपी रासुका में निरूद्ध : जारी किये आदेश

इंदौर । इंदौर जिले में माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने गरीबों के राशन में हेराफेरी करने पर दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी कर दिये है। जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया गया है उनमें श्याम दवे पिता बालकृष्ण दवे तथा भरत दवे पिता विजय दवे शामिल है। इन दोनों आरोपियों ने संगठित रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को वितरित किये जाने वाले राशन और केरोसिन वितरण में घोटाला किया है। इन राशन माफियाओं ने कुल 255480 किलो खाद्यान्न का गबन कर 79 लाख 4 हजार 479 रूपये का आर्थिक घोटाला किया है। इस तरह राशन माफियाओं ने 51 हजार से अधिक हितग्राहियों को राशन से वंचित किया। जिला प्रशासन द्वारा गठित दल द्वारा  की गई जांच के दौरान उचित मूल्य दुकानों के संचालन में आरोपी भरत दवे की संलिप्तता राशन माफिया के रूप में पायी गयी। आरोपी भरत दवे द्वारा राशन दुकान संघ का अध्यक्ष होने के कारण दुकान संचालकों के साथ गरीबों के राशन की चौरी कर उसे अधिक दर पर बाजार में बेचकर धन अर्जित किया जाता था। छात्र प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी समिति का उपाध्यक्ष श्याम दवे भी राशन घोटाले के कार्य में भरत दवे का निकटतम सहयोगी था।  जांच दल द्वारा 12 उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण के दौरान 185625 किलो गेहूं, 69855 किलो चावल, नमक 3169 किलो, शक्कर 423 किलो, चना दाल 2201 किलो, साबुत चना 1025 किलो, तुअरदाल 472 किलो, केरोसीन 4050.5 लीटर के रिकार्ड में गड़बड़ी पायी गयी। पुरे घटनाक्रम पर पालीवाल समाज में काफी असर हुआ। कोई भी पदाधिकारी पक्ष या विपक्ष में अपना मुंह नहीं खोल रहा हैं। वही शासन और कलेक्टर की कार्यवाही से आम सदस्य काफी खुश नजर आया। पुरे मामले हमारे संवाददाता भी पैनी नजर बनाएं हुए है, अभी कई मामलों का शासन बड़ा खुल्ला कर सकता हैं। इंदौर की गरीब जनता श्री मनीष सिंह कलेक्टर को अपना भगवान मान कर खुब दुआएं दे रही हैं, ईमानदारी की दोहाई देने वाले समाज के पत्रकारों को पैर की जूती समझने वालों को आज करारा तमाशा जोर से पड़ा। दुध वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग लगातार जारी रहेगी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News