📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

फैशन डिजाइनर ने सिरफिरे से परेशान होकर लगाई फांसी

📅 14 May 2022, 01:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फैशन डिजाइनर ने सिरफिरे से परेशान होकर लगाई फांसी
फैशन डिजाइनर ने सिरफिरे से परेशान होकर लगाई फांसी

इंदौर : शहर के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके दोस्त ने उसे मिलने बुलाया था। वह उसे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहां से आने के बाद वह तनाव में थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि पिपल्याराव में रहने वाली ममता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरुम में नौकरी करती थी। करीब एक माह से उसे मालवीय नगर का रहने वाला विशाल उसे परेशान कर रहा था। इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहने लगी थी।

ममता के पिता ने बताया कि पिछले साल परिवार की शादी में उसकी मुलाक़ात विशाल से हुई थी। इसके बाद विशाल ने ममता से दोस्ती और शादी का प्रस्ताव रखा। ममता के मना करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह धमकी दे रहा था कि उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा।

इधर, ममता की मां ने बताया कि, मेरी बेटी ममता को विशाल बहुत परेशान करता था। वह डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है। वह उसे धमकाता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा। मेरी बेटी इससे बहुत डरी हुई थी। बेटी जहां जॉब करती थी, वहां भी पीछे-पीछे चला जाता था। इससे वह बहुत तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें