Friday, 01 May 2026

इंदौर

यंग जैन स्टडी ग्रुप की शिक्षण कक्षाएं सफल, 3 मई से सन्मति स्कूल में 11वां बाल-युवा संस्कार शिविर

paliwalwani
यंग जैन स्टडी ग्रुप की शिक्षण कक्षाएं सफल, 3 मई से सन्मति स्कूल में 11वां बाल-युवा संस्कार शिविर
यंग जैन स्टडी ग्रुप की शिक्षण कक्षाएं सफल, 3 मई से सन्मति स्कूल में 11वां बाल-युवा संस्कार शिविर

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. यंग जैन स्टडी ग्रुप, इंदौर द्वारा 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिक्षण कक्षाओं का सफल एवं प्रेरणादायक समापन हुआ. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आगामी 3 मई रविवार से 10 मई रविवार 2026 तक सन्मति स्कूल में प्रतिवर्षा अनुसार 11 वां विशाल बाल एवं युवा संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

शिविर के संयोजक अजय जैन मिटा एवं राहुल जैन केशरी ने बताया कि शिक्षण कक्षाओं का सफल आयोजन:कनाडिया रोड जैन मंदिर, प्रगति स्कूल, क्लर्क कॉलोनी, मोदी जी की नसिया, जैन कॉलोनी, स्मृतिनगर, गांधीनगर एवं संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों हेतु शिक्षण कक्षाएं संचालित की गईं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

अनुभवी एवं प्रशिक्षित जैन युवाओं द्वारा विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार जैन सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान किया गया. बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिदिन प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए गए.

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन :  कार्यक्रम के दौरान आयोजित परीक्षाओं में अनर्घ जैन, विरिद्धि राज जैन, अविक जैन, अर्हम जैन, ओजस बंदी, हिप्शिता जैन, लिप्शिता जैन, अंश जैन, नैतिक जैन एवं देशना जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

शिक्षण कार्य में योगदान :  अनिता वेद, स्वाति जैन, स्वप्निल जैन, अपेक्षा जैन, दीप्ति जैन, रिंकल जैन, विभा जैन एवं हेमलता जैन का विशेष योगदान रहा. नेत्रा जैन, रूपाली बोबरा, दक्षिता जैन, प्रीति छाबड़ा, नूतन लुहड़िया, मीनल जैन एवं रुपाली अजमेरा सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई.

संयोजन : प्रमुख संयोजिकाओं में श्रीमती मिंटा अजय जैन, श्रीमती स्वाति पाटनी, श्रीमती नीतू जैन, अंतिका गोधा, श्री वीरेंद्र जैन एवं श्रीमती श्वेता काला के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

3 मई से 11वां संस्कार शिविर :  ग्रुप के संयोजक श्री प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि इन कक्षाओं के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब 3 मई से 10 मई तक सन्मति स्कूल में एक विशाल बाल-युवा संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर के लिए अब तक 2165 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता एवं महत्व को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं जैन संस्कारों के विकास में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं.

सम्मान समारोह : पाठशाला के समापन अवसर पर संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर में परीक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अजय मिंटा जैन एवं राहुल केसरी ने सभी से आगामी कार्यक्रमों में समाज से आह्वान करते हुए सहभागिता हेतु आग्रह किया.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News