📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

दृष्टि दिव्यांगो द्वारा कल श्री हनुमान जन्मोत्सव पर किया जायेगा सुंदरकांड पाठ

📅 22 April 2024, 01:39 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दृष्टि दिव्यांगो द्वारा कल श्री हनुमान जन्मोत्सव पर किया जायेगा सुंदरकांड पाठ
दृष्टि दिव्यांगो द्वारा कल श्री हनुमान जन्मोत्सव पर किया जायेगा सुंदरकांड पाठ

इंदौर. श्री माहेश्वरी युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र, इंदौर के प्रचार मंत्री विकास मूंदड़ा ने पालीवाल वाणी को बताया कि दृष्टि दिव्यांग सदस्यों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से हनुमान जन्मोत्सव के दिन कल दिनांक 23 अप्रैल, 2024 मंगलवार को सायं 7.30 बजे से गीता भवन मंदिर परिसर, इंदौर, मध्य प्रदेश में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा हैं. 

संयोजक जयप्रकाश राठी, मोहित मूंधड़ा के अनुसार दृष्टि दिव्यांग सदस्यों द्वारा भक्तिभाव से ओतप्रोत ब्रेनलिपि वर्णमाला की पुस्तक से संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ किया जावेगा. माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मधुरम् राठी, सचिव अरविंद करनाणी ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधारने हेतु आव्हान किया हैं.

प्रकाश लखोटिया ने बताया की इस दिन हनुमान जी को सवामणी (51किलो) नुक्ती प्रसादी का भोग लगाया जाएगा. माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गीता भवन ट्रस्ट के मंत्री श्री रामविलास जी राठी, राकेश लखोटिया, रामकिशोर राठी, उज्जवल चांडक, प्रशांत बिहानी सहित समाज के विभिन्न लोग विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें