📅 Saturday, 19 September 2026 | 09:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,690 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

दहेज प्रताड़ना की शिकार कोली समाज की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने आगे आया समाज

📅 04 August 2026, 11:32 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दहेज प्रताड़ना की शिकार कोली समाज की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने आगे आया समाज
दहेज प्रताड़ना की शिकार कोली समाज की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने आगे आया समाज

इन्दौर. इन्दौर की बेटी दुर्गेश्वरी का विवाह आष्टा में हुआ, तीन साल के वैवाहिक जीवन में वह राजपूत ससुराल पक्ष द्वारा जातिगत प्रताड़ना एवं दहेज प्रताड़ना की शिकार होती रही, आखिरकार थक-हार कर उसने इन्दौर अपनी मां के घर आकर रहने का निश्चय किया, उसी दिन उसे ससुराल पक्ष ने बैरहमी से मारपीट कर मौत के आगौश में सुला दिया. 

मायके परिवार ने अपने बेटी को इन्दौर लाकर दाह-संस्कार के उपरांत प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई. अब कोली समाज ने कोली समाज की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने एक कदम आगे बढ़ाया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली के साथ कोरी/कोली समाज महापंचायत के संरक्षक कैलाशचंद्र चौधरी, कोली समाज के प्रदेश सचिव अशोक वर्मा, झलकारी महासंघ के सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान एवं जिला सचिव अशोक धीमान मृतिका दुर्गेश्वरी की मां ममता छाबरिया, पिता तुलाराम छाबरिया, भाई बंटी छाबरिया, देवा महावर, राजेंद्र चितौड़िया से विनोबा नगर स्थित निवास पर मिलकर सांत्वना दी तथा बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने हेतु हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया.

उक्त जानकारी देते हुए कोली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा दानिश ने बताया कि शुक्रवार 30 जून 2026 को शोकाकुल मायके परिवार के साथ कोली समाज का प्रतिनिधि मंडल भी आष्टा जाकर पुलिस कार्यवाही के साथ ही दोषियों को कठोर दण्ड देने तथा मृतिका के 9 माह के बच्चे के पालन-पोषण के लिए शासन से आर्थिक सहयोग की मांग के साथ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें