📅 Wednesday, 30 September 2026 | 01:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,100 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

पालीवाल समाज में आज से श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी-भव्य कलश यात्रा आज दोपहर 1 बजे से

📅 22 July 2019, 01:50 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil bagora...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में आज से श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी-भव्य कलश यात्रा आज दोपहर 1 बजे से
पालीवाल समाज में आज से श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी-भव्य कलश यात्रा आज दोपहर 1 बजे से

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री हेमंत देवीलाल दवे (गांव. ब्राह्मण टुकड़ा), प्रसिद्व गायक श्री कपिल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि आज से ब्रह्मलीन श्री औंकार जी दवे, धर्मपत्नि ब्रह्मलीन श्रीमती चुन्नीबाई दवे, ब्रह्मलीन श्री रामचंद्र जी पुरोहित की पवन स्मृति ओर श्रावण मास में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में सर्वब्राह्मण युवा संगठन के तत्वाधान में विगत 6 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज हेमिल्टन रोड इंदौर पर अज 22 से 28 जुलाई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा वाचक श्री विवेक आनंद बाबाश्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेगें। श्रीमद् भागवत कथा अपने सातवे वर्ष में प्रवेश करेगी। कथा प्रारंभ के पूर्व आज 22 जुलाई को कथा स्थल से दोपहर 1 बजे भव्य शोभा यात्रा का नगर भ्रमण होकर पुन : कथा स्थल पर पहुंचेगी। सभी ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन एवं सभी वैष्णव भक्त तथा समाज बंधुओं से सादर निवेदन है इस दिव्य आयोजन में आप सभी विशेष रूप से पधार कर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद प्राप्त करें।
● सूचना :- सर्वब्रह्मण युवा संगठन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन निम्नानुसार रहेगा।
● कथा वाचक :- आज से श्री विवेक आनंद बाबाश्री के मुखारविंद
● दिनांक :- आज 22 से 28 जुलाई 2019 तक
● प्रतिदिन दोपहर :- 2 से 5 बजे तक
● कलश यात्रा :- आज 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।
● कथा स्थल :- श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज- हेमिल्टन रोड इंदौर
● आयोजक :- सर्वब्रह्मण युवा संगठन ओर दवे एवं पुरोहित परिवार इंदौर, मध्यप्रदेश
● निवेदक :- पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, मध्यप्रदेश
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें