📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,440 🥈 चांदी (1kg): ₹239,300 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा 19 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती

📅 13 April 2019, 11:56 AM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ... ✍️ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा 19 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती
श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल द्वारा 19 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती

इंदौर। श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल 44 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्म महोत्सव पर दिनांक 19 अप्रैल 2019 को श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

18 अप्रैल को श्री पालीवाल समाज रामायण मंड़ल द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा जो देर रात का चलेगा। 19 अप्रैल को भव्य हनुमान लाला की महाआरती शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। तद्पश्चात शाम 7 से रात्रि 11 बजे तक प्रभु प्रसादी का दौर चलता रहेेगा, जिसमें समाजजन काफी उत्साह पूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रम दान करते है। कार्यक्रम के आयोजक श्री राम जी के निर्देश पर श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल इंदौर के तत्वाधान में कई वर्षों से आयोजन संचालित किया जा रहा है। जिसकी समाज में काफी सराहनीय चर्चा हो रही है। श्री पालीवाल समाज बजरंग मंड़ल समाज के द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेता है। हनुमान जयंति के अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं अतिथियों का स्वागत श्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर, श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल 44 श्रेणी इंदौर, श्री पालीवाल समाज रामायण मंड़ल के द्वारा किया जाएगा।

● विशेष आग्रह :- प्रभु प्रसादी में व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके, इसलिए प्रत्येक घर कार्ड वितरित किए गए। सभी सदस्यों को कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है। श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम श्री चारभुजानाथ मंदिर, श्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी परिसर, 42, महाराणा प्रताप मार्ग इंदौर पर आयोजित किया जा रहा है।
● नोट :- प्रभु प्रसादी में एक परोसगारी कर प्रभु सेवा का लाभ अवश्य लिजिए।
अवश्य पधारे :- श्री पालीवाल बजरंग मंडल द्वारा प्रति मंगलवार रात्रि 8 बजे महाआरती में समाज बंधुओं जरूर पधारे।
● विशेष टीप :- अगर आपके काम में लगातार बाधाएं आ रही हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद काम नहीं बन रहा है, तो हनुमान जयंती के दिन श्री बजरंगबली को इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- अनिल बागोरा-सुनील पालीवाल...✍️
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
● Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके अपना पुरा परिचय दिजिए, नाम/ पिता/पता/गांव की जानकारी हमें  व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें