नगर निगम की भूमिका और कार्यप्रणाली : छावनी और सुभाष मार्ग चौड़ीकरण अब 80 की बजाय 60 फीट चौड़ी होगी सड़क
रहवासियों की मांग पर मंत्री एवं महापौर का बड़ा निर्णय
व्यापारियों व नागरिकों ने जताया मंत्री महापौर और विधायक का आभार, अब 80 की बजाय 60 फीट चौड़ी होगी सड़क
sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. छावनी और सुभाष मार्ग के सड़क चौड़ीकरण को लेकर रहवासियों की आपत्तियों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला ने दोनों सड़कों की प्रस्तावित चौड़ाई को पुनः मूल्यांकन के बाद घटाने का निर्णय लिया है। अब इन सड़कों को प्रथम चरण में फीट की बजाय 60 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इस फैसले का स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने स्वागत करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया है।
महापौर से भेंट के बाद बदला निर्णय
छावनी और सुभाष मार्ग पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में 600 से अधिक मकान बाधक चिन्हित किए गए हैं।
इनमें से 100 से अधिक मकानों को पूर्णतः हटाया जाना प्रस्तावित था, जिससे रहवासियों में चिंता और असंतोष था। इस संबंध में नागरिकों ने महापौर से मुलाकात की और अपनी समस्याएँ सामने रखीं।
महापौर श्री भार्गव द्वारा विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला से चर्चा कर नागरिकों की बातों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम से समीक्षा करवाई और जनहित को ध्यान में रखते हुए चौड़ाई को 80 फीट से घटाकर 60 फीट करने का लोकप्रिय और व्यवहारिक निर्णय लिया।
स्थानीय व्यापारियों की सराहना
इस फैसले से प्रभावित क्षेत्र के व्यापारी संघों और नागरिक संगठनों ने महापौर का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय संतुलन बनाता है – जहाँ एक ओर नगर की आवश्यक विकास परियोजना आगे बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों के आवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की रक्षा भी हो सकेगी।
मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास कार्य
नगर निगम की भूमिका और कार्यप्रणाली
नगर निगम द्वारा निर्माण में बाधक संरचनाओं को पहले ही चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। संशोधित प्रस्ताव के अनुसार नए नक्शों एवं स्वीकृतियों के आधार पर कार्य आरंभ होगा। नगर निगम का प्रयास है कि विकास कार्य जनसहमति से हों और आमजन की न्यूनतम क्षति के साथ संपन्न हों।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा
जनता की सहमति और सहयोग से ही किसी भी विकास कार्य को वास्तविक सफलता मिलती है। विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला के साथ हमने तकनीकी मूल्यांकन और स्थानीय जनभावनाओं को देखते हुए सड़क की चौड़ाई प्रथम चरण में 60 फीट करने का निर्णय लिया है ताकि विकास भी हो और लोगों को बेवजह की परेशानियों से बचाया जा सके।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज