📅 Friday, 09 October 2026 | 10:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

क्रांतिकारी इंदौर स्पेशल स्टोरी : लहरा दो...लहरा दो...तिरंगा फिर से लहरा दो...

📅 16 August 2022, 03:32 PM • ✍️ रितेश संघवी • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्रांतिकारी इंदौर स्पेशल स्टोरी : लहरा दो...लहरा दो...तिरंगा फिर से लहरा दो...
क्रांतिकारी इंदौर स्पेशल स्टोरी : लहरा दो...लहरा दो...तिरंगा फिर से लहरा दो...

मालवामिल व्यापारी संघ द्वारा बरसो पुरानी परंपरा तिरंगा लहराने को पुनः जीवित किया

रोजाना 20 फिट खम्बे पर लहराया जाएगा तिरंगा

इंदौर : (रितेश संघवी...) हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के साथ इस वर्ष मालवामिल व्यापारी संघ ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को पुनः जीवित किया। संत बालीनाथ जी महाराज चौराहा मालवा मिल से 20 फिट खम्बे पर रोजाना अब यहा तिरंगा लहराया जाएगा। इस परंपरा को किसी कारणवश 20 वर्ष पूर्व बंद कर दिया था परंतु चौराहे के व्यापारियों ने इस वर्ष से फिर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। 

संत बालीनाथ जी महाराज चौराहा मालवा मिल पर पं. स्व हजारी लाल जी महाराज व स्व मुमताज सेठ जी की स्मृति में संजू मालवी (भारत स्टूडियो), हरीश रॉय, दिनेश गुर्जर, नरेन्द्र सिंह नारंग, रमेश जैन, गिरीश खंडेलवाल, चरणजीत सिंह मिक्की (मंजीत मेडिकल) आलोक जैन, योगेश महाराज, अरूण पटेल, लक्की शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, राहुल शर्मा (पत्रकार), राज कुमार दरबार, सतीश देवांग, अशोक सेन व मालवामिल व्यापरी संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के समक्ष मलवामिल चौराहे पर तिरंगा लहराने की 20 वर्ष पुरानी परंपरा का पुनः शुभारभ किया।

विगत कई वर्षो से यहां झंडा वंदन हो रहा था परन्तु किसी कारणवश इसे बंद करना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों ने इस परंपरा को पुनः जीवित कर 20 फिट पाइप पर रोजाना तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने बताया कि अब से चौराहे की इस पावन जगह पर जहां तिरंगा लहराया गया है यहां अब सिर्फ और सिर्फ तिरंगा झंडा ही लहराया जाएगा। अन्य कोई भी झंडा यहां नहीं लगेगा। इस अनूठी पहल को लेकर मालवामिल व्यापारी संघ ने अन्य चौराहे पर भी इसी तरह हमारे राष्ट्रीय ध्वज को लहराने की अपील भी की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें