📅 Sunday, 20 September 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन : आज प्रसिद्व सूफी गायक श्री कपिल पुरोहित द्वारा भजन संध्या

📅 05 August 2026, 09:19 PM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन : आज प्रसिद्व सूफी गायक श्री कपिल पुरोहित द्वारा भजन संध्या
डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन : आज प्रसिद्व सूफी गायक श्री कपिल पुरोहित द्वारा भजन संध्या

डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 

Anil Bagora-Sunil Paliwal...✍️

इंदौर.

भागवत सेवा समिती से श्री जयेश व्यास, श्री हेमंत दवे एवं प्रसिद्व सूफी गायक श्री कपिल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि कथा वाचक डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज मुखारविंद से श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में दिनांक 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं.

श्रीमद् भागवत कथा श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज हेमिल्टन रोड इंदौर पर दिनांक 2 से 8 अगस्त 2026 तक दोपहर 2 से कथा वाचक डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे है, जो देर शाम तक निरंतर कथा का वाचन कर, भक्तों में धर्म का प्रचार कर रहे हैं. 

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर पालीवाल धर्मशाला स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में भागवत सेवा समिती के तत्वाधान में भागवत कथा का शुभारंभ एक भव्य विशाल शोभायात्रा से प्रारंभ हुई, शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. भागवत कथा के शुभ अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण एवं मातृशक्ति ने भक्तिभाव और जयकारों के साथ शामिल हुई. 

शोभायात्रा में कथा वाचक डॉ. पंडित विवेकानंद जी महाराज से भक्तजनों ने आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष भुरालाल व्यास, उपाध्यक्ष मदन बागोरा, मंत्री विजयशंकर जोशी, कोषमंत्री ओम दवे, पूर्व कोषमंत्री शिवलाल पुरोहित, उत्सव मंत्री जमनालाल व्यास, शिक्षा मंत्री सुरेश दवे, भंडार मंत्री धर्मनारायण पुरोहित, भवन मंत्री मुकेश उपाध्याय, अनिल बागोरा, वासुदेव पुरोहित एवं भागवत सेवा समिती से हेमंत दवे, जयेश व्यास, कपिल पुरोहित, भास्कर जोशी, हेमंत व्यास, राजेश बागोरा, विध्या बागोरा, चंचल दवे, गरिमा जोशी, ममता पुरोहित, ममता बागोरा, नीता बागोरा सहित प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों ने सहभागिता के रूप में मौजूद रहें.  

  1. श्रीमद् भागवत कथा में विशेष रूप से अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरण, तुलसी माला वितरण, धर्मज्ञान निर्मित धार्मिक पुस्तक का विरतण भी किया जाएगा. आज दिनांक 6 अगस्त 2026 गुरूवार को रात्रि 8 बजे से कृष्ण नाम संकीर्तन (भजन संध्या) प्रसिद्व सूफी गायक श्री कपिल पुरोहित एवं साथी द्वारा भजन संध्या में रस बरसाएंगे.

सूचना : श्रीमद् भागवत कथा आयोजन निम्नानुसार रहेगा.

● कथा वाचक : श्री विवेकानंद जी महाराज के मुखारविंद से

● दिनांक : 2 से 8 अगस्त 2026

● प्रतिदिन दोपहर : 2 से देर शाम तक

● कथा स्थल : श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज- हेमिल्टन रोड इंदौर, मध्य प्रदेश

  1. सभी ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन एवं सभी वैष्णव भक्त तथा पालीवाल समाज बंधुओं से सादर निवेदन है कि इस दिव्य आयोजन में आप सभी विशेष रूप से पधार कर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद प्राप्त करें.
  2. बता दे : डॉ. स्वामी विवेकानंद जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा पालीवाल समाज भवन में पहले भी कई बार करा चुके हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं.

•┄┅═══❁✿❁● ● ❁✿❁═══┅┄•

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें