📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

EVM को लेकर उठाया सवाल : इंदौर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

📅 14 December 2023, 10:24 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
EVM को लेकर उठाया सवाल : इंदौर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
EVM को लेकर उठाया सवाल : इंदौर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

इंदौर :

देश के 5 राज्‍यों के व‍िधानसभा चुनावों (assembly elections) में से तीन हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस अपनी करारी हार को पचा नहीं पा रही है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी है और कई सीटों पर उसे अपने प्रत्याशियों को गंवाना पड़ा है. कुछ दिन पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक ट्वीट करके यह बात कही थी कि ईवीएम के कारण (Because of EVM) ही मध्य प्रदेश में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

उन्होंने EVM पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांगेस ईवीएम के कारण हार रही है. इस मामले के बाद अब कांग्रेस ने इंदौर में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया है.तीन राज्य में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. जिसके बाद अब कांग्रेस ने ईवीएम पर निशाना साधा है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने को लेकर इंदौर में गुरुवार को गीता भवन चौराहे स्थित डॉ आम्बेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन करेगी. जिला कांग्रेस प्रभारी महेन्द्र जोशी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें