परशुराम सेना ने आर्टिकल 15 फिल्म के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
इंदौर। श्री परशुराम सेना इंदौर ने आर्टिकल 15 फिल्म जो कि 2014 में उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए रेप एवं हत्या के केस पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में ब्राह्मणों की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसको लेकर देशभर के ब्राह्मण समुदाय में रोष है, इंदौर में भी यहां के ब्राह्मण समाज ने श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर के बैनर तले फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर समाज के सर्वश्री वरिष्ठ प्रकाश व्यास, रामचंद्र शर्मा“ वैदिक“, वीरेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन दुबे, सत्येंद्र शर्मा (ब्राह्मण सेवा संगठन), अशोक चतुर्वेदी (भार्गव समाज), गोविंद शर्मा महू, नंदकिशोर शर्मा (खंडेलवाल समाज), एडवोकेट कोमल दीक्षित, शैलेन्द्र पुरे (नार्मदिय समाज), पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्याम दवे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में पं. जितेंद्र त्रिपाठी (बाबा), पं. आनंद पुरोहित अध्यक्ष-युवा संगठन, पं.पवन शर्मा (हसदास मठ) पं. संदीप जोशी, पं. घनश्याम वैष्णव, पं. प्रमोद द्विवेदी (एडवोकेट ), पं. गोपाल भारद्वाज (एड), पंडित सुनील दीक्षित, पं. दीपू मिश्रा के नेतृत्व में संभागायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग आयुक्त महोदय को राष्ट्रपति महोदय के नाम प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर समाज के सैकड़ों युवा मौजूद थे। श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर संयोजक पंडित अनूप शुक्ला ने पालीवाल वाणी को बताया कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगी तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। उपरोंक्त जानकारी पंड़ित विशाल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो - Anil Bagora, Mahesh Joshi....✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/ पता/ गांव/ मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न