पालीवाल समाज इंदौर ने स्वतंत्रता दिवस पर मातृशक्ति श्रीमती यामिनी जोशी को किया सम्मानित
Sunil Paliwal-Anil Bagora
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के तत्वधान में 80 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 शनिवार को श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल समाज धर्मशाला इंदौर, मध्य प्रदेश पर भव्य आयोजन के अवसर पर पालीवाल समाज के कई प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं सहित समाज को गौरवान्वित करने वाले खेल/खिलाड़ियों का भव्य सम्मान किया गया.
हम सब के लिए गर्व की बात है कि पालीवाल समाज इंदौर द्वारा मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए उदे्श्य से समय-समय पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जा रहा हैं.
इसी कड़ी में पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती यामिनी पति श्री हितेश जोशी को मास्टर्स ऑफ एजुकेशन (M.ED.) वर्ष 2025.2026 में कुल 1800-1208 प्रथम डिविजन की उपाधि हासिल होने पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के तत्वधान में 80 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 शनिवार को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश जी दवे एवं भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित के हाथों प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
श्रीमती यामिनी जोशी के पति का नाम श्री हितेश जोशी और ससुर जी का नाम श्री दिनेश जोशी (ग्राम. उथनोल) हाल मुकाम इंदौर निवासी हैं. वहीं आपके पिता का नाम श्री किशन पुरोहित (ग्राम. कुंवारिया) हैं. आप सभी ने बहुत ही कठिन परिस्थियों में काफी संघर्ष करके होनहार बिटियां को पढ़ाई की ओर अग्रसर किया.
आपका शुभ विवाह 2015 में हुआ. उसके बाद आपने अपने ससुराल से शिक्षा जारी रखी. और निरंतर कदम बढ़ाते हुए बी.कॉम, एम.कॉम, डी.ई.एल.एड. और एम.एड की उपाधी प्राप्त की. आपने पढ़ाई के मामले में कभी समझौता नहीं किया और बिटिया को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहें...बिटियां यामिनी जोशी ने भी माता-पिता और सास-ससुर के साथ पति को कभी निराशा नहीं किया...एक तरफ पढ़ाई तो दुसरी तरफ गृहस्थी का भी पूरा ध्यान रखते हुए निरंतर सफलता का संकल्प लिया...आज उसी के बलबुते श्रीमती यामिनी पति हितेश जोशी को कामयबी मिली.

-
बता दें: विद्यासागर कॉलेज ने M.Ed. 2024 बैच के शानदार अचीवर्स करने पर गर्व के साथ हमारे टॉपर्स की बेहतरीन एकेडमिक उपलब्धियों का जश्न भी बनाया. यामिनी पुरोहित ने विद्यासागर कॉलेज रैंक तीसरी : यूनिवर्सिटी रैंक : नौवीं, आपकी लगन, कड़ी मेहनत और बेहतरीन काम करने के जज़्बे ने हमें गर्व महसूस कराया है. विद्यासागर कॉलेज के स्टॉप परिवार की ओर आपके लिए और भी सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.
-
""अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है...!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न