📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Paliwal-gaurav : श्री हर्ष जोशी मध्यप्रदेश बेसबॉल टीम के उपकप्तान बने

📅 07 November 2022, 02:03 AM • ✍️ पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal-gaurav : श्री हर्ष जोशी मध्यप्रदेश बेसबॉल टीम के उपकप्तान बने
Paliwal-gaurav : श्री हर्ष जोशी मध्यप्रदेश बेसबॉल टीम के उपकप्तान बने

इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरिशंकर जोशी (ग्राम. आमली) के पोते श्री हर्ष पिता पंकज जोशी का 29वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बेसबॉल चैपियनशिप में मध्यप्रदेश बेसबॉल टीम के उपकप्तान के रूप में चयन होने से माँ अहिल्या की नगरी में खुशी की लहर छा गई.

श्री हर्ष जोशी लुधियाना पंजाब में चल रही प्रतियोगिता में दिनांक 4 से 8 नवंबर 2022 तक होने वाली आयोजित प्रतियोगिता में उपकप्तान बनाए जाने पर पालीवाल समाज में हर्ष की लहर छा गई. वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों सहित सर्वश्री रमेश जोशी, राजू जोशी, रमेश जोशी (उस्ताद), नरेन्द्र बागोरा, धर्मेन्द्र जोशी, आनंदी त्रिवेदी, अनिल बागोरा, ओम जोशी, रमेश जोशी, आनंद बागोरा ने बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी. उक्त जानकारी पूर्व समाज अध्यक्ष श्री श्याम दवे एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश दवे ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी. 

पालीवाल वाणी ब्यूरो : पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी....✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें