📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

oye indori : रॉबिन जिंदल पर बलात्कार का केस दर्ज, एक को लिव इन में रखा, दूसरी लड़की से सगाई की

📅 21 December 2023, 01:09 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
oye indori : रॉबिन जिंदल पर बलात्कार का केस दर्ज, एक को लिव इन में रखा, दूसरी लड़की से सगाई की
oye indori : रॉबिन जिंदल पर बलात्कार का केस दर्ज, एक को लिव इन में रखा, दूसरी लड़की से सगाई की

इंदौर :

oye indori के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल रेप केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात रेप केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

लिव इन में रखा बाद में सगाई दूसरी लड़की से कर ली

22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि रॉबिन जिंदल से उनकी पहचान इंदौर आने पर हुई थी। उस समय वे इंदौर में फ्लैट तलाश रहीं थी और रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में मदद की थी। फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा मिलने के लिए आने लगा और फिर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लिव इन में साथ रहने लगा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया।

जिससे सगाई की वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। मंगेतर भी है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

लिव इन में रहती थी युवती

शिकायतकर्ता 22 वर्षीय युवती के मुताबिक दोनों की जान पहचान इंदौर आने पर उस समय हुई थी। जब वह फ्लैट तलाश रहीं थी। इस दौरान रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में भी मदद की थी। युवती का आरोप है कि फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा उससे मिलने के लिए आता था। इस दौरान वह शादी का झांसा देकर कर लिव इन में रहने लगा। लेकिन, बाद में शादी से मना कर दिया। बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड को धोखा देकर रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है। वह भी मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की थी। उनके इस समारोह में शहर और देश के कई सोशल मीडिया की हस्तियां शामिल हुई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें