📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल हाईटेक भंडारे का आयोजन

📅 01 May 2026, 06:24 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल हाईटेक भंडारे का आयोजन
श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल हाईटेक भंडारे का आयोजन

इंदौर.

श्री नरसिंह भगवान भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं, जो आधे मानव और आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे. उन्होंने अपने परम भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए और राक्षस हिरण्यकश्यप का संहार करने के लिए खंभे से अवतार लिया था. यह अवतार नृशंसता के अंत, असीम शक्ति और अनन्य भक्ति की रक्षा का प्रतीक माना जाता है.

इंदौर शहर के ग्राम सनावदिया बिहाड़िया फाटाइ स्थित श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल हाईटेक भंडारे का आयोजन किया गया.

तथा भगवान खाटू श्याम जी के दरवार के  समक्ष भजनों की भी प्रस्तुतियां दी गई, जिसमे भजन गायक श्री पियूष भवसार जी के द्वारा भगवान श्री खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुतियां दी और कलाकारों द्वारा भी भगवान श्री नरसिंह जी के अवतरण को नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया.

इसी के साथ ही भक्तों द्वारा भी भजनों की ध्वनि पर नाच कर अपनी प्रभु भक्ति का परिचय दिया. इस विशाल हाईटेक विशाल भंडारे का आयोजन अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमे करीबन ग्राम जामनिया, ग्राम बिहाड़िया, नई बस्ती, खाटूश्याम वाटिका, ग्राम सनावदिया,के साथ ही आसपास के रहवासियों की उपस्थिति रही.

जिसमे भक्त संतोष यादव और दीपक यादव द्वारा बताया है, कि इस विशाल भंडारे का आयोजन भगवान श्री नरसिंह जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष में अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है. इस विशाल हाईटेक भंडारे में करीबन पांच हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया है.

हम आपको बता दें कि इस विशाल भंडारे के आयोजन में यहां की भव्यता और सुंदरता आकर्षण का केंद्र बनी रही. यहां पर पुष्प माला से पूरे मार्ग को सजाया गया था. जगह-जगह पुष्प मलाओ से भक्तों का स्वागत किया गया. भक्तों के लिए हाईटेक भंडारे में कूलर और बैठने के लिए कुर्सीयों का भी पर्याप्त प्रबंध किया गया था. इस विशाल भंडारे में इंदौर शहर के नामी ग्रामी उद्योगपतियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें