📅 Wednesday, 30 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

राजरतन फाउंडेशन द्वारा एक हजार मधुकामिनी और रातरानी के पौधों से महकेगा गुटकेश्वर मंदिर मार्ग

📅 29 September 2019, 04:37 PM • ✍️ Sunil paliwal-Chetan Bagora ...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजरतन फाउंडेशन द्वारा एक हजार मधुकामिनी और रातरानी के पौधों से महकेगा गुटकेश्वर मंदिर मार्ग
राजरतन फाउंडेशन द्वारा एक हजार मधुकामिनी और रातरानी के पौधों से महकेगा गुटकेश्वर मंदिर मार्ग

इंदौर। सामाजिक सरोकर से लबरेज संस्था राजरतन फाउंडेशन शहरहित में कई महत्वपूर्ण दायित्व बखूबी से निभा रही है। इसी कड़ी में शहर को सुंदर बनाने के लिए जहां नगर निगम भरपूर प्रयास कर रहा है, वहीं कई संस्थाएं और संगठन भी शहर को सुंदर बनाने के लिए आगे आए हैं। राजरतन फाउंडेशन द्वारा रामचंद्र नगर चौराहा से लेकर पोलोग्राउंड चौराहा इंदौर तक के डिवाइडर और फुटपाथ पर खूबसूरत पौधे लगाकर इसे सुसज्जित किया जा रहा है।

● संस्था के सक्रिय सदस्य अदा करेगे शहरहित में भूमिका

राजरतन फाउंडेशन के इस कार्य में सहभागी बनते हुए गुटकेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा मंदिर के सामने वाले मार्ग पर खुशबूदार पौधे लगाने का जिम्मा लिया। कल विधायक श्री संजय शुक्ला के हाथों एक हजार रातरानी और मधुकामिनी के पौधे डिवाइडर और फुटपाथ पर रोपित करने का संकल्प लिया, जिसको संस्था के माध्यम से साकार किया जा रहा है। इस मौके पर सर्वश्री राजरतन फाउंडेशन के कुणाल देवमुरार, भक्त मंडल के विकास अवस्थी, अंकित त्रिवेदी, संजय गुप्ता, प्रमोद मारोठिया, पवन कौशल, पालीवाल समाज इंदौर कार्यकारिणी सदस्य धर्मनारायण पुरोहित, पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, एवं विनोद जोशी, विशाल पुरोहित, महेश जोशी आदि सदस्य मौजूद थे।

paliwalwani

● विधायक श्री संजय शुक्ला ने खाली मैदान पर गार्डन ओर वाकिंग बनाने के निर्देश दिए

भक्त मंडल के अनुरोध पर विधायक श्री संजय शुक्ला ने मंदिर के सामने स्थित कालेज के खाली पड़े मैदान पर गार्डन और वाकिंग बनाने की योजना बनवाने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। फाउंडेशन के इस पूनित कार्य में सहभागी बनते हुए गुटकेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा मंदिर के सामने वाले मार्ग पर खुशबूदार पौधे लगाने का संकल्प साकार हुआ। पालीवाल समाज के जाबांज सिपाही विशाल पुरोहित, विनोद जोशी ने पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी दी। इस पूनित कार्य करने पर पालीवाल वाणी समूह की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं...

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Chetan Bagora ...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें