सेवा’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज माई मंगेशकर में रंगारंग उत्सव : इला बहन पर प्रकाशित विशेषांक का लोकार्पण भी होगा
इंदौर : स्वाश्रयी महिला सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार 1 मई 2022 को ‘सेवा आंदोलन’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दोपहर 2 बजे से माई मंगेशकर सभागृह में रंगारंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा’ म.प्र. की महामंत्री शिखा जोशी ने बताया कि इस मौके पर सेवा आंदोलन की प्रणेता इला बेन के जीवन वृत्त पर सेवा के मुख पत्र ‘अनुसूया’ के विशेषांक का लोकार्पण ‘सेवा’ म.प्र. की संस्थापक मनोरमा जोशी करेंगी। इला बेन की प्रेरक जीवन गाथा पर आधारित स्लाइड शो का प्रदर्शन भी होगा। उत्सव में राज्य के 10 जिलों की 700 से अधिक सदस्य बहनें भी शामिल होंगी। धार जिले के आदिवासी नर्तक दल की बहनें भगोरिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी देंगी। सेवा आंदोलन की प्रणेता इला बेन, सेवा भारत की अध्यक्ष रेनाना बेन भी जूम के माध्यम से इस उत्सव से जुड़ेंगी। ‘सेवा’ वर्तमान में 6 लाख सदस्यों के साथ म.प्र. में गरीब श्रमजीवी महिलाओं के साथ कार्यरत है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित : पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर लागू होगा प्रतिबंध
कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 को थाणे महाराष्ट्र में, प्रकाश महावर थाणे के लिए होंगे रवाना : 55 साल का सफर" स्मारिका का होगा विमोचन : बनेगी महत्वपूर्ण दस्तावेज