📅 Sunday, 06 September 2026 | 11:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
इंदौर

नगर निगम इंदौर में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए नए जोनल अधिकारी

📅 25 June 2025, 12:06 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नगर निगम इंदौर में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए नए जोनल अधिकारी
नगर निगम इंदौर में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए नए जोनल अधिकारी

इंदौर. निगम में एक बार फिर पुराने और अनुभवी इंजीनियरों को जोनल अधिकारी बनाया गया है। करीब एक वर्ष से व्यापम से आए गैर अनुभवी इंजीनियरों को जोनल अधिकारी के साथ भवन अधिकारी भी बनाया गया था, जिसके कारण कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगने के साथ जनता के रोजमर्रा के काम की शिकायतें भी बढ़ रही थी।

सरकार ने करीब डेढ़ दर्जन इंजीनियरों के तबादले पिछले  दिनों कर दिए और बारिश के चलते काम ज्यादा प्रभावित हो रहा था। बम से बिल्डिंग उड़ाने, तबादला रुकवाना, कोर्ट से स्टे लाना जैसे घटनाक्रम इस दौरान खूब चले। नए आदेश के तहत मनोज जैन, अवधेश जैन, शांतिलाल यादव, धीरेंद्र बायस, सालक्रम शितोले, नदीम खान, वैभव देवलासे जैसे इंजीनियर फिर अब जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

कई इंजीनियर अपने वर्तमान कार्य के साथ जोनल अधिकारी का काम देखेंगे। आयुक्त शिवम वर्मा ने आज ही इस संबंध में आदेश जारी किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें