📅 Sunday, 27 September 2026 | 08:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर सहित संपूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को

📅 15 June 2021, 09:24 PM • ✍️ पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर सहित संपूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को
इंदौर सहित संपूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को

इंदौर. मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 10 जुलाई 2021 को इंदौर सहित संपूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए एवं स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है. नेशनल लोक अदालत में जिले में कई लंबित तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामलें, एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामलें जो सेवानिवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है, राजस्व प्रकरण, दीवानी मामलें तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्रीलिटिगेषन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. आमजन से इस नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे से कराकर लाभ उठाने की अपील की गई है.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें