📅 Tuesday, 03 November 2026 | 07:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में दूध वितरण का समय बढ़ाया : इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह

📅 11 May 2020, 10:49 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में दूध वितरण का समय बढ़ाया : इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह
इंदौर में दूध वितरण का समय बढ़ाया : इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह

●  घर से बाहर जाकर दूध लाने या अन्य कार्य की अनुमति नहीं 

इंदौर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर दूध वितरण का समय बढ़ाया है। अब प्रतिदिन प्रातः 7ः30 बजे से प्रातः 10ः30 बजे तक सभी दूध व्यावसायियों को घर-घर दूध प्रदाय करने की छूट रहेगी। पूर्व में दूध वितरण का समय सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक था। जारी आदेश के अनुसार दूध वितरण के कार्य में लगे सभी व्यक्तियों को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश से छूट प्रदान की गई है। जैसे दूध वाहन, दूध विक्रेता का वाहन, दूध की टंकी आदि शामिल है। इस कार्य में लगे व्यक्तियों को जिनके पास दूध पैकेट्स हैं, उन्हें नहीं रोका जाएगा। इंदौर शहर के किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में घर से बाहर जाकर दूध लाने या अन्य कार्य की अनुमति नहीं होगी। उल्लेखित समय के अतिरिक्त अन्य किसी भी समय दूध प्रदाय का कार्य किसी भी स्थिति में नहीं किया जा सकेगा। उक्त कार्य में लगे सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना होगा। सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गत 29 मार्च 2020 को जारी आदेश के अन्य बिंदु पूर्ववत लागू रहेंगे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें