📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

नवागत कलेक्टर से भेंट : स्टेट प्रेस क्लब ने दिया मैत्री मैच का निमंत्रण

📅 10 November 2022, 01:29 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नवागत कलेक्टर से भेंट : स्टेट प्रेस क्लब ने दिया मैत्री मैच का निमंत्रण
नवागत कलेक्टर से भेंट : स्टेट प्रेस क्लब ने दिया मैत्री मैच का निमंत्रण

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिले के नवागत कलेक्टर श्री इलैया राजा टी से सौजन्य भेंट की. श्री इलैयाराजा टी को आगामी 20 नवंबर 2022 को जिला प्रशासन और मीडिया के मध्य होने वाले मैत्री मैच का आमंत्रण भी दिया गया.

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने संभाग आयुक्त कार्यालय पर आयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें मैत्री मैच में अतिथि बतौर आमंत्रण दिया. मुलाकात के दौरान अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल द्वारा कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी को पुष्पगुच्छ भेंट किया एवं मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य द्वारा स्मारिका भेंट की गई. समन्वयक आकाश चौकसे ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण धनोतिया एवं राकेश द्विवेदी भी मौजूद थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें