📅 Wednesday, 11 November 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा अभिजित मुहूर्त में नूतन शिवालय में विराजित हुए महादेव

📅 15 April 2022, 09:49 PM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा अभिजित मुहूर्त में नूतन शिवालय में विराजित हुए महादेव
शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा अभिजित मुहूर्त में नूतन शिवालय में विराजित हुए महादेव

इंदौर : टिगरिया बादशाह में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा जयघोष के बीच अभिजित मुहूर्त में सम्पन्न हुई। चारधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में प्राण-प्रतिष्ठा भव्य आयोजन  मंत्रोच्चार के  साथ हुआ।   आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा “वैदिक“ के आचार्यत्व में ग्यारह वैदिक  विद्वानों के सान्निध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव का वैदिक विधान सांगोपांग विधि से  संपन्न हुआ।  सभी संस्कारों के साथ विधि-विधान से मूर्तियां नूतन मंदिर में प्रतिष्ठित की गई। आयोजक और प्रमुख यजमान धीरज ठाकुर ने पालीवाल वाणी को बताया प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक विशाल पटेल, शेखर ठाकुर, शुभम ठाकुर मौजूद थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल पर शिवशक्ति महायज्ञ भी  हुआ। इसमें मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गई।  प्रतिष्ठा महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें