📅 Friday, 13 November 2026 | 11:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश

📅 15 March 2020, 12:53 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Pulakit Purohit • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश
पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश

इंदौर। मां शक्ति सेवा मंडल, बिजासन इंदौर द्वारा श्री चारभुजानाथ मंदिर-पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर धर्मशाला इंदौर पर प्रथम बार भव्य फाग महोत्सव का आयोजन 12 मार्च को संपन्न हुआ। जिसमें महिला मंडल के सदस्यों द्वारा फूलों और सूखे रंगों से होली खेल पानी बचाने ओर समाज में फैल रही तमाम कुरीतियों को दुर करने का संदेश दिया। वहीं पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुए इस फाग महोत्सव में समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज बंधुओं को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी दी गई। इंदौर के प्रख्यात गायक श्रीधर जरकर एवं श्री सुनील जी ने होली के गीतो का ऐसा समा बाँधा की देखने वाले झूम उठे। फाग महोत्सव के दौरान अति स्वादिष्ट व्यंजन भी रखे गये जिसका आनंद लेते हुए समाजजनो ने मंडल की प्रशंसा की। पालीवाल ब्राह्मण समाज इदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि मां शक्ति सेवा मंडल एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए फाग महोत्सव में महिलाएं और बच्चों ने फाग गीतों पर झूमे। मंडल से समाजजनों का विशेष आग्रह था कि ऐसे आयोजन समाज में प्रतिवर्ष होना चाहिए। इस आयोजन में पधारे पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का भी मंडल के सदस्यों ने उपरणा पहनाकर स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। फाग महोत्सव में मां शक्ति सेवा मंडल के सदस्य सर्वश्री मनीष जोशी (काका), कृष्णकांत जोशी, प्रदीप जोशी, अभिषेक गुप्ता, ओम व्यास व्यास (अग्निबाण प्रेस), स्वप्निल जोशी सहित कई समाज के वरिष्ठ मौजूद थे। वहीं फाग महोत्सव के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को महिलाओं द्वारा गुलाल से तिलक लगाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजयशंकर जोशी ने किया। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज, इदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवलाल पालीवाल एवं युवा कार्यकर्ता श्री आयुष जोशी, श्री हिमांशु पालीवाल ने आभार माना। फाग महोत्सव के सफल आयोजन पर पालीवाल समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति प्रतिनिधि मंडल, पालीवाल बजरंग मंडल एवं पालीवाल वाणी समूह ने मां शक्ति सेवा मंड़ल को हार्दिक बधाई दी। 

पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश

पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश

पालीवाल समाज में मां शक्ति सेवा मंडल ने फाग महोत्सव में दिया कोरोना वायरस से बचाव का संदेश

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Pulakit Purohit...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें