📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,081.03 ▲ +1,388.23 (+1.83%) • निफ्टी 50: 23,915.85 ▲ +475.05 (+2.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,800 • ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

लघु उद्योग भारती ने अपना 29 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

📅 27 April 2022, 12:55 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लघु उद्योग भारती ने अपना 29 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
लघु उद्योग भारती ने अपना 29 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाण्डे, परमालिया, खरखडिय़ा, जैन और चिनचालकर सहित 11 सम्मानित

इन्दौर : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अन्तर्गत लघु उद्योग भारती ने अपना 29वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बसंतीलाल पाण्डे, सेनानियों के लिए लगातार 30 वर्षों से सेवा करने वाले मदन परमालिया, समाजसेविका श्रीमती भाग्यश्री नवीन खरखडिय़ा, 1857 की क्रांति में दूसरे नम्बर पर सहित हुए लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के वंशज अजीत कुमार जैन और अजय कुमार जैन एवं स्वतंत्रता सेनानी गोपालराव चिंचालकर के पुत्र उत्तराधिकारी धनंजन चिंनचालकर सहित 11 समाजसेवियों को सम्मानित कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारत सरकार के राज्यमंत्री भानुप्रतापसिंह वर्मा ने कहा कि देश की 75वीं वर्षगांठ पूरे भारतवर्ष में मनाई जा रही है। आज मुझे खुशी है कि इन्दौर मालवा-प्रांत में ऐसे सैनानी बचे हैं जिन्हें देखते हुए लगता है कि ये देश के सच्चे सिपाही हैं। मैं उन्हें नमन करता हूँ। अध्यक्षता करते हुए म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सम्मानित होने वाले सभी विभुतियों को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी में जो आपके परिवारों ने आहुती दी है उसके लिए मैं और सरकार नतमस्तक हैं।

सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मालवा में स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे ज्यादा क्रांतिकारी रहे हैं, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांसे ले रहे हैं। ऐसे सैनानी एवं उनके परिजनों का सम्मान कर हम अपने आपको गौरान्वित महसूस करते हैं।

समारोह में विशेष रूप से पधारी कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपने औजस्वी भाषण में कहा कि देश की आजादी जो हमें मिली है उसका अब हमें मूल्य चुकाना है। नमन है वे परिजन जिनके परिवारों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करके देश को आजाद कराया।  और ऐसे समाजसेवी जो समाजहित में रात और दिन सेवाएं दे रहे हैं मैं उन्हें अपनी ओर से साधुवाद देती हूं। कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने दी। सफल संचालन स्वपना तिवारी ने किया। आभार मनोज तिवारी ने माना। समारोह में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें