📅 Monday, 07 September 2026 | 12:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,103.16 ▼ -412.27 (-0.54%) निफ्टी 50: 23,785.05 ▼ -112.65 (-0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,420 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 ⛈️ उज्जैन: 26°C (गरज के साथ बारिश)
इंदौर

इन्दौर की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने सीहोर पहुंचा कोली समाज : दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की मांग

📅 04 August 2026, 11:14 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन्दौर की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने सीहोर पहुंचा कोली समाज : दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की मांग
इन्दौर की बेटी दुर्गेश्वरी को न्याय दिलाने सीहोर पहुंचा कोली समाज : दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फांसी की मांग

 एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

इन्दौर/सीहोर. दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इन्दौर की बेटी दुर्गेश्वरी की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश महावर कोली के नेतृत्व में सीहोर पहुंचा। समाजजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर "बेटी को न्याय दो", "दहेज हत्यारों को फांसी दो" और "जातिगत भेदभाव बंद करो" जैसे नारों के साथ पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएसपी अनिष्का शर्मा को मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन का वाचन कोली समाज सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कोली ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि दुर्गेश्वरी का विवाह तीन वर्ष पूर्व आष्टा में हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद से उसे लगातार दहेज की मांग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना तथा जातिगत अपमान का सामना करना पड़ा। प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी मां के घर इन्दौर लौटना चाहती थी, लेकिन उसी दिन उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने कहा कि "बेटी के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय कोली समाज पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।"

इस अवसर पर कोरी/कोली समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश वर्मा 'दानिश', कोरी धीमान समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश समन्वयक रमेश चिरगैया, बंटी छाबरिया, दीपेश यादव, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर महावर, तहसील अध्यक्ष श्यामपुर राजू शाक्य, मनीराम शाक्य छतरी, रवि शाक्य दयाराम कैलासिया सहित महिलाएं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें