📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

गणगौर महोत्सव यात्रा जोशी परिवार के साथ आज धूमधाम से मनाई जाएगी

📅 13 April 2019, 08:16 PM • ✍️ Sangeeta Paliwal-Yamini Joshi-Sangeeta Joshi ... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गणगौर महोत्सव यात्रा जोशी परिवार के साथ आज धूमधाम से मनाई जाएगी
गणगौर महोत्सव यात्रा जोशी परिवार के साथ आज धूमधाम से मनाई जाएगी

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के उत्सवमंत्री श्री पुरूषोत्तम बागोरा, गणगौर यात्रा प्रभारी श्री जमनालाल व्यास ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष पालीवाल समाज के तत्वाधान में मातृशक्ति द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में ब्रह्मलीन श्री शंकरलाल जी जोशी एवं श्रीमती रोड़ी बाई जोशी के आशीर्वाद ओर प्रेरणास्त्रोत से आज दिनांक 14 अप्रैल 2019 रविवार को गणगौर महोत्सव यात्रा श्री चारभुजानाथ मंदिर से आज शाम 5 बजे रवाना होकर पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री श्याम जी जोशी, भाजपा नेता श्री राजु जोशी, एवं महेश जोशी (गांव. नेगड़िया) के निजि निवास 53, सुभाष चैक (पानी की टंकी के पास) इंदौर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री श्याम दवे, मंत्री लक्ष्मीनारायण बागोरा एवं कार्यकारिणी सदस्य शिवलाल पालीवाल, जीतु जोशी, जे.आर. पालीवाल, सुरेश दवे, मुकेश उपाध्याय, शिव पुरोहित, धर्मनारायण पुरोहित ने समाज की समस्त मातृशक्तियों से अनुरोध किया है कि आप सभी समाज की गणगौर महोत्सव यात्रा में सादर आमंत्रित है।
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी महिला अध्यक्ष पुष्पा पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि समाज की मातृशक्ति में काफी जागरूकता आने से समाज में सामाजिक गतिविधियां काफी तेज हो गई है। इसका पुरा श्रेय मातृशक्ति के साथ-साथ उनके परिजनों को भी जाता है। समाज सुधार कार्य में मातृशक्ति निरंतर मजबूती से कार्य कर रही है। समाज की गणगौर महोत्सव यात्रा में समस्त माता-बहिनों से निवेदन है कि श्री चारभुजानाथ मंदिर पर समयनुसार जरूर पधारें।
नोट :- समय का ध्यान रखते हुए शाम 5 बजे श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल समाज भवन, 42, जूना तुकोगंज इंदौर पर जरूर पधारे। 
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-संगीता पालीवाल-संगीता जोशी-यामिनी जोशी...✍
● Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके अपना पुरा परिचय दिजिए, नाम/ पिता/पता/गांव की जानकारी हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें