📅 Monday, 07 September 2026 | 11:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,211.57 ▼ -303.86 (-0.40%) निफ्टी 50: 23,787.10 ▼ -110.60 (-0.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 🥈 चांदी (1kg): ₹221,200 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Jain wani : भारतीय होने एवं जैन होने पर गर्व करो : मुनि सुधा सागरजी

📅 17 August 2026, 11:21 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : भारतीय होने एवं जैन होने पर गर्व करो : मुनि सुधा सागरजी
Jain wani : भारतीय होने एवं जैन होने पर गर्व करो : मुनि सुधा सागरजी

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.  

तुम्हारा जन्म भारत मे हुआ और जैन कुल मिला इसका तुम्हें गर्व होना चाहिए क्योंकि भारत तीर्थंकरों की पवित्र भूमि है। यहां तुम्हारा जन्म जैन कुल में हुआ और तुम्हें जैनत्व के संस्कार मिले, मां जिनवाणी मिली, मंत्रों का राजा महामंत्र णमोकार मिला, देव दर्शन, पूजन अभिषेक के लिए जैन मंदिर मिले, मुनियों को आहार देने का सौभाग्य मिल रहा है.

पुण्य कमाने के लिए शाश्वत जैन तीर्थ मिले, शाश्वत पर्व मिले, संतो के चातुर्मास मिले और पाषाण से भगवान बनने की कला जानने के लिए पंचकल्याण मिले,  हिंसा से बचने एवं अहिंसा के पालन के लिए मांसाहार और रात्रि भोजन के त्याग के संस्कार मिले। विचार करें की क्या यह सब भारत के अलावा अमेरिका या किसी अन्य देश में तुम्हारा जन्म होता तो तुम्हें यह सब कुछ मिलता? इनके सामने अमेरिका का व्हाइट हाउस कुछ नहीं है।

इसलिए भारत का भिखारी होना गर्व की बात है अमेरिका का राष्ट्रपति बनने में गर्व नहीं ऐसी अनुभूति तुम्हें हो जाए तो तुम सच्चे जैनी और भारतीय हो। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म सभा में मुनि श्री ने यह भी कहा जो गुरु तुम्हारी अच्छाइयों पर दृष्टि रखे वह अच्छा गुरु नहीं, गुरु वह अच्छा है जो तुम्हारे दोषों पर नजर रखे। पिता और गुरु तुममें दोष देखें तो उन पर नाराज मत होना बल्कि शुभ भाव रखना। यह जानने का प्रयास करना की पिता और गुरु की दृष्टि में मुझ में क्या और कितने दोष हैं? इससे तुम्हारा विकास होगा।

वही व्यक्ति सुधर सकता है जो अपनी बुराई पहले अंतरंग में खोजें और स्वीकार करें और कहे कि मुझे सुधारना है।  गुरु इसलिए बनाना कि जो गलती मेरे दोष में नहीं देख पाता वह गुरु की आंख देख लेती है इसलिए तुम्हारी बुराई और दोष दुनिया देखे उसके पहले गुरु को दिखा देना। 84 लाख योनियों में मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ है इस योनि को पाने के लिए देवता भी तरसते हैं।

धर्म सभा में पवन जैन चेलेजर आलोक जैन कोल अरविंद सोधिया पवन मोदी, आनंद मनीष गोधा डॉ जैनेंद्र जैन अशोक-विनोद डोसी , महेंद्र रसिया मुक्ता जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे धर्म सभा का संचालन अर्पित वाणी ने किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें