indoremeripehchan : इंदौर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू 18 जून को
इंदौर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 जून 2025को इंदौर और बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगी. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने एक वर्चुअल बैठक लेकर इन तैयारियों की समीक्षा की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय इंदौर प्रवास कार्यक्रम 18 एवं 19 जून 2025 को प्रस्तावित है. राष्ट्रपति मुर्मू के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
कलेक्टर सिंह ने सर्वप्रथम रेसीडेंसी पहुंचकर राष्ट्रपति के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं आवास, सत्कार, भोजन आदि की समीक्षा की. इसके उपरांत वे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा, स्वागत एवं परिवहन व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयसीमा में पूर्ण की जाएं और राष्ट्रपति महोदया की गरिमा के अनुरूप किसी भी प्रकार की कमी न रहे. उन्होंने कहा कि यह इंदौर के लिए गौरव का क्षण है और सभी संबंधित विभाग अपने कार्यों को समन्वय से उच्चतम स्तर पर पूर्ण करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर नगर निगम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को घेरा : बीजेपी नेता और विधायक अहंकार में आ गए : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
शरद पूर्णिमा पर डांडिया की थाप से गूंजा पालीवाल समाज भवन, मातृशक्तियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
एक साल से न्याय मिलने का इंतजार : पत्नी पर घर छोड़ने और नकदी-ज्वेलरी ले जाने के आरोप, अभिषेक अग्रवाल ने लगाई न्याय की गुहार