📅 Monday, 28 September 2026 | 12:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore : पांचवीं शादी करने की फिराक में थी पाकिस्तानी बीवी, ससुराल के सामने सुनील ने किया खुद को आग के हवाले

📅 20 January 2024, 01:02 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore : पांचवीं शादी करने की फिराक में थी पाकिस्तानी बीवी, ससुराल के सामने सुनील ने किया खुद को आग के हवाले
Indore : पांचवीं शादी करने की फिराक में थी पाकिस्तानी बीवी, ससुराल के सामने सुनील ने किया खुद को आग के हवाले

Indore: सुनील लोहानी सुसाइड मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, 4 जनवरी को सुनील ने ससुराल के सामने पेट्रोल डालकर खुद को जला लिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मरने से पहले सुनील ने वीडियो भी बनाया था और सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उसने पत्नी और उसके परिवार सहित पत्नी के प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस जांच में ससुराल वालों की गलती सामने आई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

इस मामले की जानकारी जूनी इंदौर पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की रात सुनील लोहानी ने काटजू कॉलोनी स्थित अपने ससुराल के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। घटना में सुनील बुरी तरह से झुलस गया था। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई थी। तब आत्मदाह का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।

मरने के पहले सुनील ने वीडियो भी बनाया था और सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने पत्नी और उसके परिवार वाले सहित पत्नी के प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस जांच में ससुराल वालों की गलती सामने आई, जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना लोहानी, रिश्तेदार शंकर कामरा, सीनेश कामरा, नन्हे कामरा, बाजी कामरा, सोनम कामरा और अशोक सचदेवा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक सुनील की पत्नी पाकिस्तानी महिला है। वह इससे पहले 3 शादी कर चुकी थी। सुनील उसका तीसरा पति था। वह उसको भी तलाक देना चाहती थी, क्योंकि वह अशोक से छुपकर बात करती थी और उसी युवक से चौथी शादी करना चाहती थी। इस बात की खबर सुनील को लग गई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें