📅 Monday, 28 September 2026 | 12:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : शादीशुदा प्रेमिका से बात करना छुड़ाया तो पति को बंधक बनाकर मार डाला

📅 31 January 2024, 01:28 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : शादीशुदा प्रेमिका से बात करना छुड़ाया तो पति को बंधक बनाकर मार डाला
Indore News : शादीशुदा प्रेमिका से बात करना छुड़ाया तो पति को बंधक बनाकर मार डाला

इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र में एक युवक की सिर पर राॅड मारकर दो लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध की सामने आ रही है।

युवक के घायल होने के बाद आरोपी खुद ही उसे अस्पताल लाए थे, लेकिन इलाज केे दौरान युवक की मौत होने का पता चलने पर वे अस्पताल से भाग खड़े हुए। बाद मेें पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जगदीश पिता सूरजपाल सिंह चौहान है। वह गोविंद काॅलोनी मेें रहता है। उसका नितिन और सिकंदर से विवाद हुआ था। दोनो जगदीश के पूर्व परिचित थे और अवैध संबंधों की बात पर तीनों का विवाद हुुुआ था। इस बीच दोनो आरोपियों ने जगदीश के सिर पर लोहे की राॅड मार दी। जब सिर से ज्यादा खून बहने लगा तो आरोपी उसे अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन जगदीश की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक दिन पहले रॉड से लगातार वार करके हत्या का VIDEO बुधवार को सामने आ गया। किसी ने इसे मोबाइल से छुपकर शूट किया था। वायरल हुए वीडियो में आरोपी दुकान की शटर बंद कर युवक को रॉड से बेरहमी से मारते दिख रहा है। वह हमलावर शख्स से रहम के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा है। पुलिस को शक है कि मृतक की पत्नी का एक दुकानदार से अफेयर था, यह बात उसे पता चल गई। आपत्ति लेने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हमला मंगलवार दिन में हुआ था, इसके बाद देर रात 1.30 बजे मौत हो गई थी। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें